फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The plane did not reach the regulatory end, people were disappointed

रेगुलेटरी एंड तक नहीं पहुंचे विमान, मायूस हुए लोग

Fri, 07 Oct 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The plane did not reach the regulatory end, people were disappointed
एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मध्य मार्ग सेक्टर 26 पर लगा जाम। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल देखकर लोगों को खूब मजा आया लेकिन परेशानी भी झेलनी पड़ी। खाने के सामानों पर पाबंदी के चलते 5-6 घंटे में बच्चे भूख से छटपटा गए। वहीं, लेक को 8 जोन में बांटा गया था। कई लोगों की शिकायत रही कि चिनूक समेत कई विमान जोन तीन के आगे नीचे तक नहीं आए। इतना ही नहीं अनाउंसमेंट तक नहीं सुनाई दे रही थी, जिससे पता चले कौन सा विमान करतब दिखाने जा रहा है। इस वजह से जोन-चार से आठ तक के लोग मायूस दिखे।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन ने एयर शो के लिए लोगों से पहले पंजीकरण करा दिया था। पंजीकरण कराने वालों को ही शो को देखने की इजाजत मिली। प्रशासन को पता था कि कितने लोग शो देखने पहुंचने वाले हैं। इसके बावजूद लोगों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। सभी लोगों ने खड़े होकर या जमीन पर बैठकर एयर शो देखा। कई लोग लेक पर बने हट और घासों पर बैठे नजर आए। लोगों की शिकायत रही कि वह 12 बजे ही सुखना लेक पर पहुंच गए थे और शाम पांच बजे तक वहां रहे। पांच घंटे कोई भी खड़ा नहीं रह सकता, इसलिए उनके बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। दूसरी तरफ, वीआईपी के लिए कुर्सियों और सोफे तक का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन

एयर शो में खाने के सामानों पर पूरी तरह से पाबंदी थी। लोगों को सामान ले जाने नहीं दिया गया, जिसकी वजह से छोटे बच्चे काफी परेशान हुए। प्रशासन के मुताबिक, खाने-पीने के सामान से पक्षी आकर्षित हो सकते थे, जिनकी वजह से एयर शो में बाधा उत्पन्न होती इसलिए प्रशासन ने इस पर रोक लगाई थी। लेक के आसपास भी खाने की दुकानें भी नहीं थीं। पानी की व्यवस्था की गई थी वह भी नाकाफी रही। हालांकि बहुत से लोग अपने साथ पानी की बोतल लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआर कोड स्कैन कराने के लिए लगी लाइन
शो को देखने के लिए कई लोग सुबह साढ़े 11 बजे ही अपने पिकअप प्वाइंट पर पहुंच गए थे। वहां पर उन्हें काफी देर तक लाइन में लगे रहना पड़ा क्योंकि सीटीयू बस में बैठने से पहले पास के क्यूआर कोड को स्कैन किया जा रहा था। सभी टिकट को स्कैन करने में समय लग रहा था, इस वजह से लंबी लाइनें लग गईं। लोगों को धूप में खड़े होकर बस में बैठने का इंतजार करना पड़ा। शो के खत्म होने के बाद भी काफी देर तक लोग अपनी बसों को ढूंढते रहे। एक साथ हजारों लोग सुखना लेक से उतरे, जिसकी वजह से लेक की पिछली तरफ लोगों की भारी भीड़ रही।

सामान्य सीटीयू सेवा रही बंद, ऑटो वालों ने वसूले मनमाने दाम
वीरवार को सुबह साढ़े दस बजे से लेकर रात 8 बजे तक ट्राइसिटी में सीटीयू की बस सेवा प्रभावित रही क्योंकि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की 400 के करीब बसों को एयर शो की शटल सर्विस के लिए लगाया गया था। ये सभी बसें एयर शो में लोगों को लाने-ले जाने में व्यस्त रहीं। ऑटो वालों ने इस सब का फायदा उठाया और लोगों से मनमाना किराया वसूला। लोगों के अनुसार, जिस जगह के उनसे 10 से 20 रुपये लिए जाते थे, उन्हें उसके लिए 30 से 40 रुपये भी देने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed