फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The personnel who have done graduate election duty will not do it in the second phase.

स्नातक चुनाव ड्यूटी कर चुके कर्मी दूसरे चरण में नहीं करेंगे

Fri, 08 Oct 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The personnel who have done graduate election duty will not do it in the second phase.
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव के दूसरे चरण में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। कर्मचारियों ने पीयू प्रशासन से कहा है कि पहले चरण में जिन कर्मियों ने ड्यूटी की है, उनकी दोबारा ड्यूटी न लगाकर दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। यदि ऐसा किया गया तो वे प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

पीयू सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव का दूसरा चरण 17 अक्तूबर को है। इस दिन 61 बूथों पर चुनाव होगा। 70 हजार से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। यह बूथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, चंडीगढ़ में बनाए जाएंगे। इन बूथों के लिए लगभग 300 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है। उसके आदेश किए जा रहे हैं। इसी बीच कुछ कर्मचारियों ने पीयू को पहले ही चेता दिया कि ड्यूटी उन्हीं की लगाएं, जो पहले चरण में नहीं कर सके थे। एक ही कर्मचारी से बार-बार काम न लिया जाए। उधर, प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार तेज कर रहे हैं। वे मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। राजनीतिक दलों की भी जीत के लिए मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed