फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The people put jam on road construction Blungi

सड़क निर्माण को लेकर लोगों ने लगाया जाम

Wed, 05 Mar 2014 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 05 Mar 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
The people put jam on road construction Blungi

बलौंगी मार्केट वैलफेयर ऐसासिएशन द्वारा बाजार की सड़क एवं फिरनी के निर्माण लिए छेड़े संघर्ष को लेकर बाजार, कालोनी एवं गांव वासियों की संयुक्त संघर्ष कमेटी ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हाईवे-21 स्थित बलौंगी बैरियर पर रोष प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे शामिल हुए। यह सभी देर तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस बीच करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण मुख्य मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही। जाम से निकलने को लेकर प्रदर्शनकारियों, लोगों और पुलिस के बीच झड़प होती रही।
विज्ञापन


इसी बीच एडीसी ने जब सड़क आदि निर्माण के बारे में सरकार की ओर से लिखित आश्वासन दिया, तब लोग माने और जाम को खोल दिया। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिन को जल्दी जाना था, वह सामान लेकर पैदल ही निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह 8 बजे के करीब क्षेत्र से सैकड़ों लोग मेन बाजार में एकत्रित हुए। देखते ही देखते यह संख्या हजारों में पहुंच गई। कीब 9:15 बजे सभी रोष मार्च के रूप में संघर्ष कमेटी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए हाईवे पर पहुंच गए। सूचना पर बलौंगी के थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह बाजार में पहुंचे और लोगों को रोकने के प्रयास किए। लोग नहीं माने और हाईवे पर जाम लगा दिया, जो लगभग तीन घंटे तक चला।

इस मौके पर संघर्ष कमेटी के सदस्यों में विवेक गुप्ता, नवीन जौली, ओमप्रकाश सिंगला, बलबीर प्रेमी, कुलविंदर शर्मा, बब्बू सैनी, भूपिंदर शर्मा, हरिंदर सिंह, प्रेम सिंह, प्रीतपाल सिंह, हरविंदर सिंह बुग्गी, रामनाथ, जनार्दन, सुखविंदर सिंह काका, कुलवंत राणा, रामसिंह, मक्खन सिंह, जरनैल सिंह,  प्यारासिंह, राजविंदर सिंह राजा आदि ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।  

पिस्तौल दिखाने पर स्थिति हुई तनावपूर्ण
इस दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब जाम में फंसे कार चालक ने निकलने की जिद में पिस्तौल निकाल कर प्रदर्शनकारियों को धमकाने की कोशिश की। लेकिन डीएसपी खरड़ जबविंदर सिंह चीमा ने मौके को संभाल कर उसे समझा बुझाकर भेज दिया। तब लोग शांत हुए।

सरपंच ने किया गुमराह
कालोनी की महिला सरपंच भिंदरजीत कौर इस जाम में पहुंची एवं पत्रकारों से मिलकर यह बात दुहराती रहीं कि जाम गलत है। एडीसी सड़क का निर्माण शुरू करा चुके हैं। इस पर लोग रोष में आ गए एवं सरपंच के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि संघर्ष के समय वह सरपंच के पास गए, लेकिन सरपंच ने संदेश भेजा कि वह सरकार के साथ हैं। लोकहित्त में नहीं है। वह लोगों को गुमराह कर रही हैं।

वहीं दो घंटे बाद जब एडीसी ने लिखित आश्वासन दिया कि 20 दिन बाद सड़क का काम शुरू हो जाएगा, तो पत्रकारों को पता चला कि सरपंच झूठ बोल रही थीं।

विधायक के आने पर भड़की जनता
जब बड़ी संख्या में लोग जाम लगाकर धरने पर बैठे, तो हलका विधायक बलबीर सिंह सिद्धू मौके पर पहुंच गए। वह प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्हें देख संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने घोषणा कर दी कि वह किसी प्रकार की राजनीतिक दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह जनता का संघर्ष है। इससे किसी को फायदा नहीं उठाने दिया जाएगा।

फिर भी सिद्धू ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि वह संघर्ष में लोगों की भावनाओं के साथ हैं। वह संघर्ष कमेटी का हिस्सा न बनकर आम नागरिक होने के नाते इस प्रदर्शन में बैठे हैं। उन्होंने पंचायत के पास पड़े फंडों की जानकारी दी और बताया कि वह मामला विधानसभा में उठाऐंगे।

उन्होंने बलोंगी की पंचायत से मांग की अगर पंचायत एक प्रस्ताव डालकर अगर मंजूरी देती है, तो वह अपने खर्च पर बलौंगी का बाजार एवं फिरनी की सड़क बनवा देेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत को पूर्व में जमीन एक्वायर होने पर लगभग सवा छह करोड़ रुपये उनके द्वारा दिलाए गए थे। वह कहां खर्च किए गए। इस पर वह विधानसभा में सवाल उठाएंगे।


पुलिस की जान सांसत में रही
बलौगी बैरियर से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर रक्तदान शिविर कार्यक्रम में दोपहर ढाई बजे सुखबीर बादल को पहुंचना था। इस कारण पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूले रहे। कब धरना समाप्त हो, तो रूट क्लियर हो सके। यहां तक कि रक्तदान शिविर करने वाले आयोजक जमा में फंसे लोगों को जाम समाप्त कराने के लिए कहते नजर आए। इस मौके पर एसएसपी मोहाली गुरशरण सिंह संधू खुद पुलिस अधिकरियों के साथ प्रदर्शनकारियों को मनाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed