{"_id":"5ebefbcc8ebc3e90784e53ee","slug":"the-pan-maker-was-supplying-liquor-from-the-liquor-store-chandigarh-news-pkl3752856174","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगा है, ठेका बंद पड़ा है और पान बेचने वाला कर रहा था शराब की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगा है, ठेका बंद पड़ा है और पान बेचने वाला कर रहा था शराब की सप्लाई
Sat, 16 May 2020 01:08 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई करती चंडीगढ़ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ आबकारी विभाग ने मध्यमार्ग स्थित सेक्टर-9डी के एक शराब ठेके के गोदाम से शराब बेचते एक पान वाले को दबोचा है। शराब ठेके और गोदाम की जांच में दुकान का मुंशी वहां आराम फरमाते मिला। आबकारी विभाग ने ठेकेदार का चालान कर शराब ठेका सील कर दिया।
बता दें कि शराब ठेका बाहर से बंद था, जबकि मुंशी अंदर मौजूद था। शुक्रवार को आबकारी विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर-9 डी स्थित शराब ठेके से चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। इसके बाद ईटीओ सतपाल के निर्देश पर दो आबकारी निरीक्षकों के नेतृत्व में टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया।
टीम ने ठेके के साथ बैठकर पान और सिगरेट बेचने वाले को गोदाम के गेट से शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। विभाग की टीम ने अंदर जाकर देखा तो ठेके का मुंशी दुकान के अंदर मौजूद था। इसके बाद टीम ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों के निर्देश पर दुकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
कोरोना के चलते मध्य मार्ग के ठेके बंद हैं
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यूटी प्रशासन की ओर से मध्य मार्ग स्थित शराब की दुकानों को बंद किया गया है। इसके बाद भी चंडीगढ़ आबकारी विभाग ने बंद शराब की दुकानों को सील नहीं किया। इसके चलते शहर में शराब की बंद दुकानों से चोरी-छिपे सप्लाई की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान शराब की तस्करी जारी है। बता दें कि हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस ने 200 पेटी बियर पकड़ी है।
मध्य मार्ग पर सभी शराब ठेकों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। चोरी-छिपे शराब की बिक्री न, इसलिए आबकारी निरीक्षकों को तैनात किया गया है। इसके बाद भी अगर शराब की बिक्री हो रही है तो वह इसकी जांच कराएंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
- आरके चौधरी, उपायुक्त, आबकारी विभाग चंडीगढ़