फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wrestler Sumit won gold medal

Chandigarh News: चोट पर जीत का मरहम... पहलवान सुमित ने झटका स्वर्ण पदक

Mon, 05 Sep 2022 02:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 02:33 AM IST
सार

सुमित अंडर-15 एशियन चैंपियनशिप में 2019 में भारतीय टीम में पहुंचे। अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप-2022 में कांस्य पदक जीतने में सफल हुए। पिछले तीन सालों से वह लगातार स्टेट और नेशनल स्तर पर पदक बटोर रहे हैं।

विज्ञापन
Wrestler Sumit won gold medal
सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित कोच दर्शन लाल के साथ।

विस्तार

चोट से उबरते हुए शहर के पहलवान सुमित ने सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 48 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। यह चैंपियनशिप केरल में हो रही है। उनके इस प्रदर्शन से घर में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुमित ने बताया कि यह सफर आसान नहीं था। इसी साल पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुए खेलो इंडिया गेम्स में फाइनल मुकाबले के दौरान अचानक घुटने में चोट लग गई थी। चलने में परेशानी के चलते एक महीने तक अखाड़े से दूरी बनी रही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सीनियर रेसलिंग कोच दर्शन लाल और फिजियो ने चोट से उभारने में कड़ी मेहनत की। उनकी मेहनत के चलते अगस्त माह में अभ्यास शुरू किया और अब स्वर्ण पदक हासिल कर असीम खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच दर्शन लाल बोले- एक माह में ही किया रिकवर
सीनियर रेसलिंग कोच दर्शन लाल ने बताया कि सुमित काफी मेहनती खिलाड़ी हैं। एक माह तक दर्द से जूझने बाद परिवार वाले उसे रेसलिंग सेंटर लाने लगे। यहां पर उसे धीरे-धीरे अभ्यास शुरू करवाया गया। शुरुआत में काफी दिक्कतें आईं लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते वह जल्द ही रिकवर करने लगा।


प्रदर्शन एक नजर में
सुमित अंडर-15 एशियन चैंपियनशिप में 2019 में भारतीय टीम में पहुंचे। अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप-2022 में कांस्य पदक जीतने में सफल हुए। पिछले तीन सालों से वह लगातार स्टेट और नेशनल स्तर पर पदक बटोर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed