फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The number of foreign tourists has decreased in Chandigarh due to corona virus

कोरोना: विदेशी पर्यटकों ने मोड़ा मुंह तो चंडीगढ़ के पर्यटन उद्योग को झटका लगा, घट गए टूरिस्ट

Mon, 16 Mar 2020 01:47 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 16 Mar 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
The number of foreign tourists has decreased in Chandigarh due to corona virus
सुखना लेक पर घूमने आए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के खौफ ने सिटी ब्यूटीफुल के पर्यटन उद्योग बड़ा झटका दिया है। शहर में विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में 90 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि 85 प्रतिशत विदेशी पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी है। वहीं, 25 प्रतिशत पर्यटकों ने अपनी बुकिंग को आगे बढ़ा दिया है। पयर्टन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू पर्यटकों की संख्या में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 122 देश आ चुके हैं। भारत में भी चंडीगढ़ समेत कई राज्यों ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। इस वायरस का असर सबसे ज्यादा चंडीगढ़ में पर्यटन उद्योग पर पड़ा है। पर्यटन विभाग के अनुसार, आठ मार्च से पहले शहर में 300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


इनमें घरेलू पर्यटकों की संख्या 173 जबकि विदेशी 127 पर्यटक शामिल हैं। वहीं आठ मार्च के बाद कोरोना वायरस के कारण पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई और यह संख्या मात्र 50 रह गई। इनममें 20 घरेलू और विदेशी 30 पर्यटक शामिल हैं। पर्यटक विभाग पर्यटकों की गिरती संख्या को लेकर काफी चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के म्यूजियम हो रहे खाली
कोरोना के खौफ से शहर के म्यूजियमों में भी सन्नाटा पसरने लगा है। सेक्टर 10, 5 और 1 में स्थित सभी म्यूजियम में आमतौर पर 500 से अधिक पर्यटक आते थे, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद यह संख्या 20 से 25 तक रह गई है।

रॉक गार्डन में कम हुई पर्यटकों की संख्या
विश्व में अपनी अलग पहचान रखने वाले रॉक गार्डन में घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी लगातार गिरावट आ रही है। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर्यटकों की आमद में 80 फीसदी तक की गिरावट आई है। वहीं सुखना लेक और रोज गार्डन में भी पर्यटकों की संख्या कम हुई है।


संडे को पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़
पर्यटन विभाग के आंकड़े चाहे जो कहें, लेकिन संडे को शहर के पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई दिनों तक मौसम के खराब होने और बारिश के बाद संडे को जब धूप खिली तो लोग घरों से बाहर निकल आए और सुखना लेक, रॉक गार्डन, रोज गार्डन समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर समय गुजारा। हालांकि इस दौरान कई लोगों ने एहतियात के तौर पर मास्क लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed