{"_id":"5ffb69f58ebc3e2ecf239a4d","slug":"the-newly-elected-mayor-will-take-charge-today-chandigarh-news-pkl4002123127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित मेयर ताजपोशी के बाद आज बैठेंगे कुर्सी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित मेयर ताजपोशी के बाद आज बैठेंगे कुर्सी पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नवनिर्वाचित मेयर रविकांत शर्मा सोमवार को अपने पहले कार्यालय दिवस में कुर्सी पर बैठेंगे। इस दौरान निगम आयुक्त केके यादव सहित सभी अधिकारियों से बैठक करेंगे। साथ ही पूरे साल के विकास कार्यों का खाका तैयार करेंगे। इसके साथ ही निगम की समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे।
भाजपा पार्षद रविकांत शर्मा बीते शुक्रवार को शहर के नए मेयर चुने गए। उसके बाद पूरे दिन बधाइयों का दौर चलता रहा। अगले दो दिन अवकाश होने के कारण नगर निगम बंद रहा। सोमवार को उनका काम करने का पहला दिन होगा। रविकांत शर्मा ने कहा कि निगम आयुक्त के साथ पहले उन कारणों पर चर्चा होगी जिससे विकास कार्य अवरुद्ध होते हैं। उसके बाद आगामी विकास कार्यों का खाका तैयार करेंगे।
यह साल पार्षदों के लिए महत्वपूर्ण है। पांच वर्ष पूरे होने पर दिसंबर में पार्षदों के चुनाव होने हैं। ऐसे में इस साल अपने पांच वर्षों के कार्यों को बेहतर तरीके से जनता के सामने रखते हुए इस वर्ष भी अपना प्रदर्शन बेहतर रखना होगा। हालांकि इस साल भाजपा के सामने चुनौती यह भी है कि कांग्रेस के अलावा सामने शिरोमणि अकाली दल व आम आदमी पार्टी भी होगी। ऐसे में भाजपा के लिए यह साल और महत्वपूर्ण रहने वाला है।