{"_id":"580130fa4f1c1bd875290e68","slug":"the-new-road-will-be-made-from-airport-road-to-tolemajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: एयरपोर्ट रोड से तोलेमाजरा तक बनेगी नई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: एयरपोर्ट रोड से तोलेमाजरा तक बनेगी नई सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड से तोलेमाजरा तक बनेगी नई सड़क
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली व आसपास में बस रहे नए सेक्टरों व कई गांवों के लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए गमाडा ने एक नई सड़क बनाने का फैसला किया है। यह सड़क 200 फुट चौड़ी एयरपोर्ट रोड से गांव तोलेमाजरा तक बनाई जाएगी। इसे सेक्टर सड़क का नाम दिया गया है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को विधानसभा चुनावों से पहले हर हाल में पूरा करने की तैयारी की है।
जानकारी के मुताबिक, नई सड़क बनाने के लिए पांच गांवों की 72 एकड़ जमीन एक्वायर की जाएगी। इसमें गांव बल्लोमाजरा, बरियाली, चप्पड़चिड़ी कलां व चप्पड़चिड़ी खुर्द व गांव तोलेमाजरा शामिल हैं। प्रोजेक्ट के पहले चरण में पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना की एक विशेष टीम ने गमाडा के नक्शे के मुताबिक जमीन का सर्वे शुरू कर दिया है। ऐतिहासिक नगर चप्पड़चिड़ी खुर्द के गुरुद्वारा साहिब में जमीन मालिकों के फार्म भरवा रही सर्वे टीम ने बताया कि 200 फुट चौड़ी नई सड़क एयरपोर्ट रोड बलौंगी से बरियाली की सीमा से लेकर तोलेमाजरा रेलवे क्रॉसिंग तक करीब छह किलोमीटर लंबी बनाई जाएगी।
गमाडा की रेवेन्यू ब्रांच द्वारा सर्वे टीम को प्रभावित गांवों की जमीन की निशानदेही करके सड़क का कच्चा नक्शा तैयार करके दिया गया है। जमीन मालिकों ने फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक्वायर की जाने वाली जमीन का मुआवजा गमाडा की तरफ से तय किया जाना था। हालांकि जमीन के सर्वे को लेकर कई तरह की खामियां भी सामने आ रही हैं।