{"_id":"69fe332fc7409e860607fee8","slug":"the-new-link-road-will-break-the-traffic-jam-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1014950-2026-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में जाम से मिलेगी निजात: सेंट्रा माॅल से दड़वा तक बनेगा नया लिंक रोड, जीरकपुर और पंचकूला की घटेगी दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में जाम से मिलेगी निजात: सेंट्रा माॅल से दड़वा तक बनेगा नया लिंक रोड, जीरकपुर और पंचकूला की घटेगी दूरी
Sat, 09 May 2026 12:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:32 AM IST
सार
वर्तमान में जीरकपुर जाने के लिए ट्रिब्यून चौक और पोल्ट्री फार्म चौक मुख्य मार्ग हैं जबकि पंचकूला की ओर जाने वाले अधिकतर वाहन हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट और रेलवे लाइट पॉइंट से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बनेगा नया लिंक रोड
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ से जीरकपुर और पंचकूला जाने वाले हजारों लोगों को रोजाना लगने वाले लंबे जाम से जल्द राहत मिल सकती है। शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नया वैकल्पिक रोड प्लान तैयार किया है। इस प्रस्ताव के तहत सेंट्रा मॉल लाइट पॉइंट से चार नंबर कॉलोनी होते हुए दड़वा पेरीफेरी रोड तक नया लिंक रोड बनाया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन प्रस्ताव के तकनीकी और पर्यावरणीय पहलुओं का अध्ययन कर रहा है।
डीआईजी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह ने इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन को विस्तृत प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि ट्रिब्यून चौक, पोल्ट्री फार्म चौक और हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट पर रोजाना भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है। सुबह और शाम के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे में नया वैकल्पिक मार्ग तैयार होने से ट्रैफिक का दबाव बंटेगा और लोगों को तेज व सुगम सफर मिल सकेगा।
वर्तमान में जीरकपुर जाने के लिए ट्रिब्यून चौक और पोल्ट्री फार्म चौक मुख्य मार्ग हैं जबकि पंचकूला की ओर जाने वाले अधिकतर वाहन हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट और रेलवे लाइट पॉइंट से होकर गुजरते हैं। इन चौकों पर प्रतिदिन हजारों वाहन पहुंचते हैं जिससे लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। कई बार लोगों को कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक समय लग जाता है।

पंचकूला का आवागमन होगा आसान
प्रस्तावित सड़क सेंट्रा मॉल लाइट पॉइंट से चार नंबर कॉलोनी के बीच से निकाली जाएगी और आगे दड़वा ठेके के पास निकल रही सड़क से जोड़ी जाएगी। इसके बाद यह मार्ग हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट, विकास नगर, मौलीजागरां और पंचकूला की ओर जाने वाले रास्तों से भी जुड़ जाएगा। इससे वाहन चालकों को ट्रिब्यून चौक तक आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।योजना के अनुसार दड़वा रोड से वाहन चालक लेफ्ट लेकर सीधे पंचकूला की ओर जा सकेंगे जबकि राइट टर्न लेकर हल्लोमाजरा के रास्ते जीरकपुर पहुंच पाएंगे। इससे ट्रिब्यून चौक, पोल्ट्री फार्म चौक, रेलवे लाइट पॉइंट और हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट पर वाहनों की संख्या में कमी आने की उम्मीद है। इससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बचेंगे।
वैकल्पिक कनेक्टिविटी होगी मजबूत
नया मार्ग बनने के बाद पंचकूला की दूरी कम हो जाएगी और वैकल्पिक कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। हालांकि, इस परियोजना के सामने कुछ तकनीकी और पर्यावरणीय चुनौतियां भी हैं। प्रस्तावित सड़क के बीच वन क्षेत्र पड़ता है और वहां से एक चो भी गुजर रहा है। ऐसे में सड़क निर्माण के लिए फॉरेस्ट विभाग और केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी लेनी होगी। ट्रैफिक पुलिस ने सुझाव दिया है कि चो के ऊपर छोटा पुल बनाकर सड़क को जोड़ा जा सकता है।ट्रिब्यून और पोल्ट्री फार्म चौक पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। सड़क बनने के बाद लोगों को सबसे व्यस्त चौकों तक आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और जीरकपुर व पंचकूला की ओर आवाजाही काफी आसान हो जाएगी। -सुमेर प्रताप सिंह, डीआईजी ट्रैफिक