फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   the nekchand foundation giving chance to show talent

कुछ अलग करने का जज्बा है तो हो जाएं तैयार, सुनहरा मौका मिलने रहा है

Sun, 24 Dec 2017 03:02 PM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Dec 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
the nekchand foundation giving chance to show talent
रॉक गार्डन चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
अगर कला की दुनिया में कुछ अलग करना चाहते हैं और ऐसा जज्बा आपके अंदर है तो अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हो जाएं। द नेकचंद फाउंडेशन आपको मंच दे रहा है अपने हुनर को सबके सामने लाने का। इतना ही नहीं चंडीगढ़ के इन हुनरमंद कलाकारों को सर्बिया के म्यूजियम ऑफ  नाइयिव एंड मार्जिनल आर्ट जोगोदिना की ओर से तराशा भी जाएगा। अमर उजाला से विशेष बातचीत में द नेक चंद फाउंडेशन के सदस्य और रॉक गार्डन के निर्माता नेकचंद के बेटे अनुज सैनी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


अनुज ने बताया कि जिस तरह से उनके पिता ने रॉक गार्डन को शहरवासियों से छिपकर 20 सालों की कड़ी मेहनत से तैयार किया था। वे रोजाना साइकिल से रॉक गार्डन के अद़भुत व खूबसूरत आर्ट पीस को बनाने केलिए घंटों मेहनत करते थे। कला के प्रति उनके जैसे जुनून और प्रतिभा रखने वाले आर्टिस्ट की अब सिटी में खोज होगी। जिनको जल्द सर्बिया की धरती पर मंच मिलेगा। इसमें उनका सहयोग द नेक चंद फाउंडेशन देंगे। अनुज सैनी ने बताया कि उनसे म्यूजियम की डायरेक्टर नीना क्रिस्टिक ने इस संबंध में  प्रपोजल मांगा है, जिसे वे अब जल्द तैयार करेंगे।
विज्ञापन


पद्मश्री नेकचंद की कला देखकर बेहद प्रभावित हुई थीं नीना
म्यूजियम ऑफ  नाइयिव एंड मार्जिनल आर्ट जोगोदिना की डायरेक्टर नीना क्रिस्टिक को 15 दिसंबर को रॉक गार्डन में नेकंचद जी के जन्मदिन के सेलिब्रेशन समारोह पर आमंत्रित किया गया था। इस विजिट में डायरेक्ट नीना को रॉक गार्डन इतना पसंद आया कि उन्होंने ऐसे युवा आर्टिस्ट को प्रमोट करने का फै सला किया है, जो मास्टर आर्ट पीस बना सकें। अनुज ने बताया कि डायरेक्टर ने अपने देश लौटकर यह इच्छा उनसे मोबाइल फोन से साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्ट कंपीटीशन से करेंगे प्रतिभाशाली आर्टिस्ट की खोज
अनुज सैनी ने बताया कि सिटी में प्रतिभाशाली आर्टिस्ट की कमी नहीं है। बस उनको एक मंच की जरूरत है, जो रॉक गार्डन फाउंडेशन की ओर से अब उनको दिया जाएगा। इसके लिए फाउंडेशन की ओर से भविष्य में आर्ट कंपीटीशन और वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इन आर्टिस्ट की खोज की जाएगी। कंपीटीशन से शार्टलिस्ट किए जाने वाले आर्टिस्ट को वर्कशॉप के जरिए निखारा जाएगा। इसके बाद चयनित आर्टिस्ट को सर्बिया के इस म्यूजियम में वर्कशॉप के लिए भेजा जाएगा।


सर्बिया की आर्ट गैलरी में सजाए गए है रॉक गार्डन के 30 मास्टर पीस
डायरेक्टर नीना ने रॉक गार्डन की कला को देखने के लिए फाउंडेशन के सदस्य अनुज सैनी को अक्टूबर के पहले सप्ताह में सर्बिया में आमंत्रित किया था। इस विजिट के दौरान रॉक गार्डन के 30 मास्टर पीस को यहां डिस्पले भी किया गया है। आर्टिस्ट अनुज ने यहां अपने पिता की इस अद्भुत कला से सर्बिया के आर्टिस्ट को टॉक शो केदौरान अवगत भी करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed