Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The nectar flew away... only the lake remained in name

Chandigarh News: उड़ गया अमृत...नाम का रह गया सरोवर

Thu, 22 May 2025 02:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The nectar flew away... only the lake remained in name
चंडीगढ़। दो सदियों पुराना गांव कैंबवाला में श्रीकृष्ण मंदिर के पास है बनाया गया अमृत सरोवर इस वर्ष सूख गया है। खास बात यह है कि इस तालाब को नगर निगम ने अमृत सरोवर का नाम दिया था। अब इसमें अमृत की एक बूंद भी नहीं है। इससे लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब पंचायत थी तो कभी ऐसी स्थिति नहीं आई। नगर निगम में गांव को आने के बाद परेशानियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन

यहां के बाशिंदों ने बताया कि श्रीकृष्ण मंदिर स्थित तालाब में बारिश के पानी के साथ ही गांव की गलियों की भी पानी जाता था। लेकिन संपर्क सेंटर के साथ स्थित तालाब का पानी पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, उसमें पहाड़ों से बारिश का पानी आता है। पहले लोग कम थे और तालाब के पानी का उपयोग करते थे। कैंबवाला गांव के बसने के दौरान ही ये तालाब बनाए गए थे। समय के साथ बदलाव हुआ। गांव में बिजली आई और गांव में टयूबवेल से पानी की आपूर्ति होने लगी। इसके बाद दोनों तालाबों को पशुओं के लिए रखा गया।
विज्ञापन

क्या कहते हैं गांव के लोग
पानी न होने से बहुत सारी मछलियां मर गईं
पानी नहीं होने से छटपटा रही मछलियों को दूसरे तालाब में शिफ्ट किया गया। बहुत सारी मछलियां मर भी गई हैं। मरी मछलियों को तालाब में गड्ढा कर दफन कर दिया गया। नगर निगम और प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। -बलविंदर
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत थी तो ऐसी स्थिति नहीं आई
अमृत सरोवर केवल नाम का है। सरोवर बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। जब पंचायत थी तो कभी ऐसी स्थिति नहीं आई। नगर निगम में गांव को आने के बाद परेशानियां बढ़ी हैं। अगर इस ओर ध्यान दिया जाता तो यह नौबत नहीं आती।

-भूपिंदर सिंह
दोनों तालाबों को खत्म नहीं होने देंगे, ये हमारे पूर्वजों की याद
गांव कैंबवाला के पूर्व पंच श्रीराम का कहना है कि जब गांव में कुआं बना तो लोगों ने तालाब का पानी पीना छोड़ दिया। गांव में एक ही कुआं था। एक ही कुएं से पूरा गांव पीने के पानी का इस्तेमाल करता था। अब इस कुएं को चारों ओर से ढक दिया गया है। दोनों तालाबों को खत्म नहीं होने देंगे। यह तो हमारे पूर्वजों की याद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed