फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The nature and trust of the candidate gives victory in politics

राजनीति में जीत दिलाता है उम्मीदवार का स्वभाव और भरोसा

Thu, 20 Oct 2022 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
The nature and trust of the candidate gives victory in politics
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में मंगलवार को छात्र संघ के चुनावों की समाप्ति हुई। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों से उनके राजनीति के अनुभव पर चर्चा की गई। इसमें उन्होंने बताया कि राजनीति में उम्मीदवार का स्वभाव जीत दर्ज करवाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। चाहे छात्र राजनीति हो या मुख्यधारा राजनीति, आपको लोगों को जोड़कर रखना है, उनके बीच अपने लिए भरोसा बनाना है। अगर आप भरोसा बनाने में नाकाम रहे तो राजनीति में आगे नहीं बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

निर्णय लेने की क्षमता में हुआ विकास
वर्ष 2019 के एसडी कॉलेज चुनाव में इंचार्ज की भूमिका निभाई और इस बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। राजनीति में प्रवेश करने के बाद निर्णय लेने की क्षमता में बहुत विकास हुआ है। इसके साथ ही लीडरशिप क्वालिटी में सुधार आया है। समय के साथ बोलने की क्षमता और सामाजिक व्यवहार सीख रहा हूं। - गुरबाज सिंह बाठ, छात्र संघ अध्यक्ष, एसडी कॉलेज-32
विज्ञापन

भाईचारा के दम पर जीते चुनाव
चुनावों में उम्मीदवार का व्यवहार और भाईचारा बहुत अहम भूमिका निभाता है। किसान परिवार से ताल्लुक रखता हूं। पहली बार चुनाव लड़ा है। लोगों के साथ व्यवहार ठीक था, इसी भाईचारे ने जीत दर्ज करवाई है। राजनीति में भाईचारे को जीत के बाद भी बनाए रखना और महत्वपूर्ण हो जाता है। इसका ध्यान रखूंगा और वायदों पर काम करूंगा। - पुष्पिंदर, छात्र संघ अध्यक्ष, डीएवी कॉलेज-10
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में भरोसा बनाकर टीम को साथ लेकर चलना सीखा
पहली बार कॉलेज में चुनाव देखें और खुद ही उम्मीदवार के तौर पर मैदान में लड़कर जीत दर्ज की। एक हफ्ते पहले ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया और सारी तैयारियां कीं। चुनाव से लोगों में भरोसा बनाना सीखा क्योंकि अगर भरोसा नहीं है तो राजनीति नहीं होगी। वहीं राजनीति में पूरी टीम को एकजुट रखकर उन्हें साथ लेकर चलना सबसे अहम होने के साथ मुश्किल होता है। - अंबिका, छात्र संघ अध्यक्ष, पीजीजीसीजी-11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed