{"_id":"69407809520f3c50ff0dab97","slug":"the-municipal-council-is-playing-games-with-the-tendering-process-while-the-roads-in-harmilap-nagar-are-full-of-potholes-chandigarh-news-c-71-1-mli1016-136839-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नप खेल रहा टेंडर-टेंडर, हरमिलाप नगर की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नप खेल रहा टेंडर-टेंडर, हरमिलाप नगर की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन
जीरकपुर। हरमिलाप नगर फेज-एक के मुख्य गेट वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे स्थानीय लोगों को हर दिन गहरे जख्म दे रहे हैं। इन गड्ढों से परेशान लोग नगर परिषद को नकारा बता रहे हैं। लोगों का कहाना है कि दस साल से हरमिलाप नगर फेज-एक के मुख्य गेट वाली सड़क टूटी हुई है। करोड़ों की कोठियों वालों को चवन्नी छाप सड़कें नसीब हैं। नगर परिषद टेंडर-टेंडर खेल खेल रहा है। स्थानीय महिला विमला सिंह ने बताया कि छह माह पहले सड़क बनाने के लिए नगर परिषद ने सर्वे किया था। इसमें एक जेई समेत दो और भी कर्मचारी आए थे। जब उनसे पूछा गया तो बताया गया कि सड़क का टेंडर लगा हुआ है।
जल्द ही इसका निर्माण कराया जाएगा। स्थानीय निवासी आरती ने बताया कि इस सड़क के लिए नगर परिषद को कई बार शिकायत दी गई है। पूरी सड़क पर मोटी गिट्टी निकल आई हैं। इस वजह से आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों और महिला स्कूटी चालकों को हो रही है। दो दिन पहले भी एक महिला अपने बच्चों को स्कूल से घर लेकर जा रही थी। अचानक उसकी स्कूटी फिसल गई। ऐसे में बच्चा और महिला दोनों को गहरी चोट लग गई।
आरती ने कहा कि नगर परिषद और जीरकपुर के नेता अपने घरों को बना रहे हैं। इन लोगों के लिए कोई कुछ नहीं सोच रहा है। शिकायत देने के बाद भी कोई काम नहीं होता है।