{"_id":"6931c9e8a5b8423f630b17d0","slug":"the-municipal-corporation-will-get-a-new-chief-engineer-by-the-end-of-the-year-chandigarh-news-c-16-pkl1079-888340-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नगर निगम को साल के अंत तक मिल जाएगा नया चीफ इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नगर निगम को साल के अंत तक मिल जाएगा नया चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ को दिसंबर के अंत तक नया चीफ इंजीनियर मिल जाएगा। प्रशासन ने निगम के नए चीफ इंजीनियर के पद पर नियुक्ति को लेकर डेपुटेशन पर नाम मांग लिए हैं। इस पद पर नियुक्ति के लिए डेपुटेशन पर मांगे गए आवेदन में जो मानक तय किया गया है, उसमें यह स्पष्ट किया है कि इस पद पर पर सेवाएं देने के लिए कम से कम तीन साल का सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के पद का अनुभव होना चहिए। चंडीगढ़ प्रशासन के स्थानीय प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग ने नगर निगम चंडीगढ़ में नगर अभियंता (मुख्य अभियंता) के एक पद को प्रतिनियुक्ति आधार पर भरने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया है।
प्रतिनियुक्ति अवधि की अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष निर्धारित की गई है। इस पर डेपुटेशन पर आवेदन के लिए इच्छुक को पिछले पांच वर्षों की एपीएआर रिपोर्ट, विजिलेंस क्लीयर रिपोर्ट और किसी भी लंबित या निपटाए गए अनुशासनात्मक या आपराधिक मामलों का विवरण अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। आवेदन संबंधित विभाग के कैडर नियंत्रक प्राधिकारी के माध्यम से भेजे जाएंगे, जो उम्मीदवार की पात्रता की पुष्टि करेगा। 23 दिसंबर तक इस पद के लिए सेक्टर-9 डी लोकल गवर्नमेंट एंड अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी के पास आवेदन की साफ्ट काॅपी और ईमेल आईडी jointsecyolcagovt@ gmail.com पर दस्तावेज मेल करने होंगे। यह नियुक्ति पंजाब नगर निगम अधिनियम 1976 के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतिनियुक्ति अवधि की अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष निर्धारित की गई है। इस पर डेपुटेशन पर आवेदन के लिए इच्छुक को पिछले पांच वर्षों की एपीएआर रिपोर्ट, विजिलेंस क्लीयर रिपोर्ट और किसी भी लंबित या निपटाए गए अनुशासनात्मक या आपराधिक मामलों का विवरण अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। आवेदन संबंधित विभाग के कैडर नियंत्रक प्राधिकारी के माध्यम से भेजे जाएंगे, जो उम्मीदवार की पात्रता की पुष्टि करेगा। 23 दिसंबर तक इस पद के लिए सेक्टर-9 डी लोकल गवर्नमेंट एंड अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी के पास आवेदन की साफ्ट काॅपी और ईमेल आईडी jointsecyolcagovt
विज्ञापन