फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The mobile phone of the person who ordered the RPG was brought from the jail to the Special Cell.

Chandigarh News: आरपीजी मंगवाने वाले का मोबाइल जेल से लाया गया स्पेशल सेल

Wed, 22 Oct 2025 08:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
The mobile phone of the person who ordered the RPG was brought from the jail to the Special Cell.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। राॅकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) मंगवाने वाले हरप्रीत सिंह को वीरवार को शाम फिरोजपुर जेल से अमृतसर देहाती पुलिस के स्पेशल सेल लाया जाएगा। इससे पहले विक्की की ओर से जेल में इस्तेमाल किए गए उसके मोबाइल को स्पेशल सेल के थाने में भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीमें विक्की के मोबाइल का डाटा खंगालेंगी। विक्की के मोबाइल से पाकिस्तानी संपर्कों का भी पता चला है। इनके मार्फत विक्की पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। अदालत ने वडाली निवासी महकदीप सिंह उर्फ महक और बग्गा छीना गांव निवासी आदित्य तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपियों ने पुलिस हिरासत में कई राज खोले हैं। दोनों ने स्वीकार किया है कि उन्हें यह आरपीजी ठिकाने लगाने की एवज में बीस हजार रुपये का भुगतान किया जाना था।

जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की ने ही उक्त भुगतान करवाना था। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है कि बीस हजार रुपये किसके मार्फत उन्हें कब दिया जाना था। जांच में सामने आया है कि महकदीप वेटरनेरी डाॅक्टर के पास नौकरी कर रहा था। जांच में पता चला है कि आदित्य और महकदीप सिंह का आज तक कोई पासपोर्ट भी नहीं बना। स्पेशल सेल की टीम ने मंगलवार की सुबह महकदीप और आदित्य को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से भेजी गई आरपीजी के साथ गिरफ्तार किया था। यह आरपीजी टैंक को ध्वस्त करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed