फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The miscreant ran away after snatching 50 thousand from the elderly on the pretext of helping, dragged the bike

Chandigarh News: मदद के बहाने बुजुर्ग से 50 हजार छीनकर भागा बदमाश, बाइक पकड़ ली तो घसीटा

Wed, 30 Aug 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
The miscreant ran away after snatching 50 thousand from the elderly on the pretext of helping, dragged the bike
डेराबस्सी। बैंक से पैसे निकालकर जा रहे बुजुर्ग से बाइक सवार लुटेरे युवक ने 50 हजार रुपये छीन लिए। इतना ही नहीं लुटेरा बुजुर्ग को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। इससे बुजुर्ग घायल हो गए और डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त बुजुर्ग पंजाबी बाग निवासी हरि कृष्ण ने बताया कि वह सुबह साढ़े 10 बजे पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर आदर्श नगर की गली नंबर-4 से घर जा रहे थे। इसी दौरान हेलमेट पहने एक मोटरसाइकिल सवार उनके सामने गिर गया और उनको मदद के लिए रोका, जब वे उसकी मदद के लिए उसके पास पहुंचे तो युवक ने उनकी कमीज से रुपये निकाल लिए और भागने लगा तो उन्होंने युवक की मोटरसाइकिल पकड़ ली और युवक उनको दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस पर घबराकर युवक ने उनके पैसे लौटाने की बात करते हुए मोटरसाइकिल छोड़ने को कहा। जैसे ही उन्होंने मोटरसाइकिल छोड़ी तो झपटमार युवक तेजी से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed