फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The meeting was marred by sloganeering, Rajeev Shukla and Himachal CM Sukhu stayed only for 15 minutes

Chandigarh News: नारेबाजी की भेंट चढ़ी बैठक, 15 मिनट ही रुके राजीव शुक्ला और हिमाचल के सीएम सुक्खू

Thu, 28 Mar 2024 05:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
The meeting was marred by sloganeering, Rajeev Shukla and Himachal CM Sukhu stayed only for 15 minutes
चंडीगढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक नारेबाजी की भेंट चढ़ गई। सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में बुधवार की शाम को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बैठक में विशेष रूप से पहुंचे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की भी साथ आए। हॉल में आते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और एचएस लक्की के समर्थकों के बीच जाेरदार नारेबाजी शुरू हाे गई। दोनों के समर्थकों के बीच माहौल काफी गर्म हो गया। कुछ वरिष्ठ नेता बाहर आ गए। गौर हो कि लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, एचएस लक्की और मनीष तिवारी टिकट के दावेदार है। इस संबंध में दिल्ली में बैठक भी हो चुकी है। टिकट किसे मिलेगा इसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर छोड़ दिया गया है। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने राजीव शुक्ला और सुखविंदर सिंह का मंच से स्वागत किया। उस दौरान भी हंगामा चलता रहा। दोनों ही नेता सुक्खू और राजीव शुक्ला कुछ ही देर बोल पाए। नारेबाजी में आवाज भी नहीं सुनाई दे रही थी। हालत यह रही कि राजीव शुक्ला और सुक्खू कांग्रेस भवन में शाम 6:10 बजे आए और 6:31 बजे चले गए। इसमें वे बैठक में करीब 15 मिनट ही बैठ पाए होंगे। इस संबंध में पत्रकारों से बात किए बिना ही राजीव शुक्ला गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी एकजुट रहो। हिमाचल प्रदेश की बैठक चल रही थी। प्रभारी को छोड़ने के लिए आए हैं। उधर, राजीव शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता काम में जुट जाएं। टिकट का फैसला जल्द हो जाएगा। किसी को भी टिकट मिले सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ना है।
विज्ञापन

कई वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी झलक रही थी कि पार्टी के प्रभारी आए हैं और एक प्रदेश के मुख्यमंत्री भी साथ हैं। इस प्रकार के कार्यकर्ता गुटबाजी में नारेबाजी कर रहे हैं। यह पार्टी के लिए ठीक नहीं है। लोकसभा चुनाव में यही गुटबाजी पार्टी को परेशान करेगी। पवन कुमार बंसल ने कहा कि पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला बैठक कर गए हैं। जितने भी बीएलए बन चुके हैं, वे अपने-अपने जगह पर काम करें। आम आदमी पार्टी के साथ को आर्डिनेशन के साथ काम करेंगे। नारेबाजी पर पूछे गए प्रश्न पर पवन कुमार बंसल ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। वहीं, एचएस लक्की ने कहा कि चुनाव के वक्त इस प्रकार के नारेबाजी होती रहती है। पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित होकर नारेबाजी करते हैं। पार्टी पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed