फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The market was full of joy during Holi

Chandigarh News: होलिया में बाजार में छाई बहार...

Tue, 03 Mar 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The market was full of joy during Holi
चंडीगढ़। होली के रंगों से पहले शहर का बाजार पूरी तरह गुलजार हो गया है। प्रमुख बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारियां, पानी के टैंक, हर्बल कलर्स और होली से जुड़ी सजावटी वस्तुओं की भरमार है। खासकर बच्चों में त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने है। वे रंग-बिरंगी पिचकारियों और कार्टून थीम वाले गुब्बारों की खरीदारी में जुटे हैं, वहीं युवा वर्ग भी ऑर्गेनिक और स्किन-फ्रेंडली रंगों को प्राथमिकता दे रहा है। यही नहीं, घरों पर गुझिया बनाने वालों ने खोए की मांग को बढ़ा दिया है। चंडीगढ़ के मिठाई कारोबारियों के अनुसार होली पर चंडीगढ़ में करीब दो सौ करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

सेक्टर-22, सेक्टर-17 और ग्रेन मार्केट सेक्टर-26 जैसे प्रमुख बाजारों में रंगों, पिचकारियों और मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अजय गुप्ता के अनुसार चंडीगढ़ में होली का सेलिब्रेशन काफी शानदार किया जाता है। इसका सीधा लाभ कारोबारियों को होता है। अजय गुप्ता ने बताया कि रंगों, मिठाइयों के साथ ही कपड़ों का व्यापार भी होली में बेहतर हो गया है। चंडीगढ़ के कारोबारी सुनील कंसल ने बताया कि इस बार लोग स्वदेशी उत्पादों को ज्यादा मांग कर रहे हैं। इसमें हर्बल गुलाल, ऑर्गेनिक रंग और मेड इन इंडिया पिचकारियों की मांग काफी है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के कारोबारी संजय गुप्ता ने बताया कि होली पर गुजिया और नमकीन की बिक्री में रिकॉर्ड तेजी की उम्मीद है। इसके साथ टी-शर्ट और सफेद कुर्ता-पायजामा खरीदना पसंद कर रहे हैं, जिससे गारमेंट सेक्टर में करीब 30 फीसदी की वृद्धि देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकानदारों का कहना है कि इस बार बिक्री पिछले साल की तुलना में बेहतर है और लोग त्योहार को पूरे उत्साह से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। बाजारों में मिठाइयों, गुझिया, नमकीन और गिफ्ट पैक्स की भी खूब मांग है। शाम होते ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है, जिससे बाजारों में रौनक और चहल-पहल साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed