{"_id":"6abc2c137ab8c001f50ccb12","slug":"after-the-cooling-effect-of-the-rain-the-mercury-will-rise-again-reaching-34-degrees-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1136580-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बारिश की ठंडक के बाद फिर बढ़ेगा पारा, 34 डिग्री तक पहुंचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बारिश की ठंडक के बाद फिर बढ़ेगा पारा, 34 डिग्री तक पहुंचेगा
विज्ञापन
चंडीगढ़। बारिश के बाद शहर के मौसम में आई ठंडक अब धीरे-धीरे कम होने लगेगी। मौसम विभाग के अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक दिन का तापमान लगातार बढ़ेगा और 2 व 3 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा।
30 सितंबर को अधिकतम 32 और न्यूनतम 24 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 अक्तूबर को दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का 23 डिग्री रह सकता है। 2 और 3 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 25 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। 4 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 सितंबर से 5 अक्तूबर तक चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से गर्मी बढ़ सकती है, जबकि सुबह-शाम का मौसम सुहावना रहेगा।