फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand for compassionate appointment of 93 sanitation workers

Chandigarh News: 93 सफाई मित्रों की अनुकंपा नियुक्ति की मांग

Wed, 30 Sep 2026 02:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Demand for compassionate appointment of 93 sanitation workers
चंडीगढ़। नगर निगम के करीब 150 सफाई मित्रों ने सोमवार को मेयर सौरभ जोशी से मुलाकात कर वर्षों से लंबित मांगें रखीं। इनमें 93 पात्र सफाई मित्रों को अनुकंपा आधार पर नियुक्ति देने की मांग प्रमुख रही। मेयर ने प्रशासन को पत्र लिखकर इन नियुक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने 20 से 22 साल से सेवाएं दे रहे सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग भी की। इसके अलावा पांच और 13 गांवों से जुड़े कर्मचारियों को बेसिक पे व डीए, पात्र कर्मचारियों को एनपीएस और जीपीएफ में शामिल करने, दैनिक वेतन भोगियों को सरकारी आवास तथा आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की मांग रखी। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि सफाई मित्र शहर की सफाई व्यवस्था और जनस्वास्थ्य की रीढ़ हैं। उन्होंने 93 अनुकंपा नियुक्ति मामलों में प्रशासन से जल्द मंजूरी का आग्रह किया। अन्य मांगों को भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed