फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The market was bustling during the festive season, GST collection increased by 20 percent

Chandigarh News: त्योहारी सीजन में गुलजार रहा बाजार, जीएसटी कलेक्शन में 20 फीसदी वृद्धि

Mon, 02 Dec 2024 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
The market was bustling during the festive season, GST collection increased by 20 percent
चंडीगढ़। त्योहारी सीजन में इस बार बाजार गुलजार रहा है। इसकी गवाही नवंबर महीने के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े दे रहे हैं। नवंबर में जीएसटी कलेक्शन में 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। अक्तूबर महीने में भी कलेक्शन 16 फीसदी बढ़ा था। हालांकि, सितंबर में बाजार ने मायूस किया था और कोरोना के दौर के बाद पहली बार शहर के जीएसटी कलेक्शन में कमी आई थी लेकिन पिछले दो महीनों से हो रही बढ़ोतरी ने शहर की मजबूत अर्थव्यवस्था के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


माल और सेवा कर (जीएसटी) पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य पर वसूला जाता है। जीएसटी, एक्साइज और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) चंडीगढ़ प्रशासन के राजस्व में अहम भूमिका निभाते हैं। हर महीने की पहली तारीख को जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए जाते हैं। पिछले साल नवंबर के महीने में 210 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ था लेकिन इस बार करीब 253 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। यह बताता है कि शहरवासियों ने इस बार त्योहारी सीजन में जमकर खरीदारी की है। इस बार खूब गाड़ियां भी बिकी हैं। अक्तूबर माह में 6,837 गाड़ियां बिकीं तो नवंबर माह में भी 3,339 गाड़ियों की बिक्री हुई है। जीएसटी कलेक्शन में गाड़ियों की बिक्री से आया राजस्व अहम भूमिका निभाता है। कोरोना के बाद से लगातार जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की जा रही थी लेकिन अचानक सितंबर महीने में 10 फीसदी की गिरावट देखी गई लेकिन अक्तूबर माह में 16 फीसदी और नवंबर माह में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्रशासन के अधिकारियों को उम्मीद है कि पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में बेहतर जीएसटी संग्रह होगा।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2023-24 चंडीगढ़ के लिए रहा काफी बेहतर

जीएसटी संग्रह के मामले में वित्तीय वर्ष 2023-24 चंडीगढ़ के लिए काफी बेहतर रहा था। इस पूरे वर्ष 2500 करोड़ से ज्यादा का जीएसटी कलेक्शन हुआ। ये वित्त वर्ष 2022-23 से ज्यादा था। जीएसटी कलेक्शन हमें यह ट्रेंड दिखाने में मदद करता है कि अर्थव्यवस्था किस तरफ जा रही है। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से लगातार एक साल तक शहर के जीएसटी संग्रह में कमी आई थी लेकिन उसके बाद से लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही थी। प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार गिरावट के कई कारण हो सकते हैं। जैसे, त्योहारी सीजन की मांग में कमी, जीएसटी रिटर्न में देरी या अनियमितता आदि। कई बार व्यापारियों की ओर से समय पर रिटर्न फाइल न करने के कारण भी जीएसटी कलेक्शन में कमी देखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed