{"_id":"698f95adca59c2b57a0306ea","slug":"the-market-is-buzzing-with-lovegold-shines-with-roses-chandigarh-news-c-16-pkl1049-948167-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इश्क में बाजार गुलजार...गुलाब संग चमका सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इश्क में बाजार गुलजार...गुलाब संग चमका सोना
विज्ञापन
चंडीगढ़। इश्क के रंग के साथ चंडीगढ़ का बाजार गुलजार हो गया है। बेशक गुलाब की छड़ी की कीमतें आसमान छू रही हैं पर अपने वैलेंटाइन के लिए इसको खरीद रहे हैं। चाहे सोना चांदी हो या फिर कार, वेलेंटाइन पर गिफ्ट देने के लिए हर सेगमेंट का बाजार गरमा गया है। सेक्टर-22, मनीमाजरा और सेक्टर-35 की ज्वेलर्स की दुकानों पर भी सोने की चमक दमक के साथ खरीदार दिखाई दिए। एक विशेषज्ञ के अनुसार चंडीगढ़ में वैलेंटाइन डे पर सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है।
चंडीगढ़ के बाजारों में एक गुलाब की छड़ी 80 से 100 रुपये तक बिक रही है। सामान्य दिनों में इसकी कीमत 30 से 50 रुपये के बीच होती है। 10 गुलाबों का बुके आमतौर पर 400-500 में मिलता था वह अब 800 से 1000 तक पहुंच गया है। बुके विक्रेता अरुण भाटिया ने बताया कि गुलाबों की सप्लाई और मांग पर कीमत होती है। इस बार सप्लाई कम है और डिमांड ज्यादा जिसकी वजह से रेट काफी ज्यादा हो गए हैं। कुलजीत सिंह ने बताया कि उनकी दुकान से सौ की बुके की प्री बुकिंग हो चुकी है लेकिन ज्यादातर लोग वैलेंटाइन डे वाले दिन ही बुके लेते हैं। फैंसी गिफ्ट पैक में चॉकलेट की पैकिंग करवाने वाली उद्यमी पूजा कपूर ने बताया पहले की अपेक्षा बिजनेस में तीस से चालीस फीसदी का इजाफा हुआ है।
ऑनलाइन पोर्टल का पड़ा बाजार पर प्रभाव
ज्यादातर लोग गिफ्ट के लिए बाजार के साथ आनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक जानकारी के अनुसार इन प्लेटफॉर्म्स के ऑर्डर्स में 48 फीसदी की बढ़ोतरी है। बताया जाता है कि चॉकलेट डे पर प्रति मिनट 400 से अधिक चॉकलेट बॉक्स डिलीवर किए गए हैं।
विज्ञापन
सिटी के ज्वेलर्स की भी हो गई चांदी
सुंदर ज्वेलर्स के मालिक महेंद्र खुराना ने बताया कि ज्वेलरी की मार्केट वैलेंटाइन के लिए लाइट वेट ज्वेलरी लेकर आई थी। अब लोग गिफ्ट के रूप में इसको ज्यादा गिफ्ट कर रहे हैं। वहीं, सेक्टर-22 के पीसी ज्वेलर्स के मालिक मनोज अग्रवाल ने कहा कि सोने और चांदी के गिफ्ट लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें निवेश भी हो जाता है और यह एक पूंजी भी बन जाती है।
एक लाल गुलाब की कीमतों का ट्रेंड ऐसे बदला
वर्ष
अनुमानित कीमत (प्रति गुलाब)
2022 25 - 30
2023 40 - 50
2024 50 - 60
2025 50 - 80
2026 80 -100+