फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The last house of a closed street is the story of life's complications and struggles

Chandigarh News: जीवन की उलझनों और संघर्षों की कहानी है बंद गली का आखिरी मकान

Fri, 09 May 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The last house of a closed street is the story of life's complications and struggles
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर में वीरवार को तीन दिवसीय नाट्य उत्सव के दूसरे दिन नाटक बंद गली के आखिरी मकान का मंचन हुआ। धर्मवीर भारती के लिखे नाटक का निर्देशन प्रोफेसर देवेंद्र राज अंकुर ने किया। एक घंटा 35 मिनट के इस नाटक में एनएसडी रेपर्टरी कंपनी के कलाकारों ने मंचन किया। नाटक में दिखाया गया कि एक तंग और घुटन भरी गली में बसे एक समुदाय की कहानी है। यहां के लोग जीवन की उलझनों और संघर्षों से जूझते हैं। यहां पर उनके सपने और आकांक्षाएं गरीबी और सामाजिक अन्याय से टकराती हैं।
विज्ञापन

कहानी के केंद्र में एक ऐसा समुदाय है जो निम्न वर्ग से आता है। अपने हालात से बाहर नहीं निकल पा रहा। उनके रिश्तों में प्रेम, विश्वासघात और त्याग जैसी भावनाओं की जटिलताएं दिखती हैं। कहानी की शुरुआत मुंशीजी के लंबे रोग के एक दिन से होती है। उनके माध्यम से उनके परिवार और उनके आसपास की सामाजिक स्थितियों के कई राज उजागर होते हैं।
विज्ञापन

मुंशीजी के साथ बिरजा नाक की एक ब्राह्मण महिला है। उन्होंने 15 साल पहले अपने पति को छोड़ दिया और मुंशीजी के साथ रहना शुरू कर दिया। मुंशीजी स्वयं एक अविवाहित व्यक्ति हैं। बिरजा की मां हरदेई है। वह मुंशीजी में ईश्वर का स्वरूप देखती हैं। बिरजा का बड़ा बेटा राघो राम सौतेले पिता की पूजा करता है। उसका दूसरा बेटा, हरी राम जन्मजात चोर है और हमेशा परिवार के लिए समस्याएं खड़ी करने को तैयार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंशीजी के जीवन में और भी कई पात्र हैं, जो उनके साथ जीवन की कठिनाइयों और खुशियों को साझा करते हैं। यह कहानी एक पतली दीवारों वाले आखिरी मकान पर आधारित है। जो गली के अंत में स्थित है। मुंशीजी का जीवन भी इसी तरह का है। गली के आखिरी मकान की तरह सीमित और संकुचित। मुंशीजी भी उस अंतिम मकान की तरह बन जाते हैं। नाटक में राजेश सिंह, शिल्पा भारती, पूजा गुप्ता, सत्येंद्र मलिक, अनंत शर्मा, शिव प्रसाद, मधुरिमा, शिवानी भारतीय, हीरालाल राय और सुमन कुमार ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed