{"_id":"60ecab5b8ebc3e3b086663cb","slug":"the-land-is-getting-hollow-due-to-the-laying-of-the-pipeline-chandigarh-news-pkl4198812138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन डालने से जमीन हो रही खोखली.. शीतला माता मंदिर के पास धंसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन डालने से जमीन हो रही खोखली.. शीतला माता मंदिर के पास धंसी सड़क
विज्ञापन
मनीमाजरा। यहां सड़क किनारे डाली जा रही पाइप लाइन के कारण जमीन धंसने से गड्ढे पड़ रहे हैं। अब बरसात में हालत और भी खराब हो रही है। इस वजह यह है कि प्राइवेट कंपनी द्वारा इन दिनों स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यहां पाइप लाइनें और गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। लेकिन इस काम में लापरवाही बरती जा रही है। जगह को पूरी मिट्टी डालकर भरने की बजाय कच्चा छोड़ जा रहा है। रविवार को मॉडर्न कांप्लेक्स के पास बने अंडरपास के नजदीक देखने को मिला। सुबह शीतला माता मंदिर के पास सड़क किनारे डाली गई मिट्टी धंस जाने से यहां बड़े-बड़े गड्ढे पड़े गए।
सोमवार को जब प्रशासन का ट्रक धंसी जगह पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी लेकर आया तो उसका पहिया गड्ढे में धंस कर फंस गया। इस ट्रक को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी। इसके बाद ट्रक को तो निकाल लिया गया, लेकिन वहां पड़े गड्ढों को अभी बीच में छोड़कर पूरा भरकर ठीक नहीं किया गया। इस कारण यहां बड़ा हादसा भी हो सकता है। सोमवार शाम को हुई बरसात के बाद सुबह डाली गई मिट्टी भी बह गई थी। यहां हादसा होने के आसार इसलिए भी ज्यादा हैं क्योंकि यह मनीमाजरा से चंडीगढ़ गवर्नर हाउस, रेलवे स्टेशन को जाने वाली मुख्य सड़क है।
खुदाई से जमीन हो रही खोखली : रामेश्वर गिरि
मॉडर्न कांप्लेक्स डुप्लेक्स रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान केएल अग्रवाल और जिला कांग्रेस के प्रधान रामेश्वर गिरि का कहना कि नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों की अनदेखी के चलते प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी मनमर्जी के शहर की सड़कों के आसपास खुदाई कर जमीन को खोखला करते जा रहे हैं। यह खुदाई करने वाले कर्मचारी पहले तो कई कई दिन खुदाई कर गड्ढे डाले रखते हैं। उसके बाद उस खोदी गई जगह में पूरी मिट्टी डालकर उसकी भरपाई नहीं करते हैं। इस वजह से सड़कों के आसपास की जगह धंस रही है।
विज्ञापन
कोट..
सूचना मिली थी कि मंदिर के पास सड़क किनारे जगह धंस गई है। इसमें मिट्टी डालने के लिए ट्रक और कर्मचारी भेज गए थे। ट्रक फंस जाने से थोड़ी समस्या आई है। मंगलवार को वहां जाकर जांच करेंगे कि जगह धंसने का कारण क्या है। इसके बाद उस धंसी जगह को ठीक कर उस पर पक्की सड़क बना देंगे, ताकि दोबारा जगह धंसने की नौबत न आए।
-राजेंद्र सोनी, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ विंग