फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Jathedar of Akal Takht has sought a report regarding the distribution of treasury funds and demanded an explanation from the Gurdwara management.

Chandigarh News: खजाना बांटने के मामले में जत्थेदार अकाल तख्त ने तलब की रिपोर्ट, गुरुद्वारा प्रबंधन से जवाब तलब

Wed, 04 Feb 2026 08:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
The Jathedar of Akal Takht has sought a report regarding the distribution of treasury funds and demanded an explanation from the Gurdwara management.
अमृतसर। गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब बाबा दीप सिंह जी में कथित रूप से ‘खजाना’ बताकर पैसों के नोट बांटने के मामले को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने सिख मर्यादा के खिलाफ बताते हुए गंभीर रुख अपनाया है। जत्थेदार ने इस पूरे प्रकरण को मनमत्त और गुरमत विरोधी करार देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

ज्ञानी कुलदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि सेवक जत्था इशनान समूह के नाम पर और ‘खजाना बाबा दीप सिंह जी’ की मोहर लगाकर नोट बांटना पूरी तरह अनुचित है। गुरु घर में इस प्रकार की कोई परंपरा नहीं है और ऐसी गतिविधियां संगत को गुमराह करने का प्रयास हैं। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले कुछ बाहरी लोग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब परिसर में मोहर लगे नोटों को खजाना बताकर बांटते पाए गए थे। मामला सामने आते ही गुरुद्वारा प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नोट जब्त किए और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की। स्थिति को मीडिया के माध्यम से भी स्पष्ट किया गया।
विज्ञापन


सख्त कार्रवाई के संकेत
जत्थेदार अकाल तख्त ने गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब के मैनेजर जतिंदरपाल सिंह को निर्देश दिए हैं कि पूरे घटनाक्रम की लिखित रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाए। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। मैनेजर की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लछमनसर चौक के समीप एक छोटे धार्मिक स्थल पर पहले भी इस तरह की गतिविधियां होती रही हैं, जो अब गुरुद्वारा परिसर की ओर बढ़ गई थीं। इससे पहले ग्रंथी ज्ञानी दया सिंह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि गुरु घर की ओर से किसी प्रकार का खजाना नहीं दिया जाता। विभिन्न सिख संगठनों और सिख बुद्धिजीवियों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed