{"_id":"5fa316538ebc3e5bc527e484","slug":"the-horticulture-workers-union-criticized-the-government-chandigarh-news-pkl3931864157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन ने की सरकार की आलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन ने की सरकार की आलोचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के आह्वान पर वीरवार को रैली की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को सीएमसी हार्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन ने हार्टिकल्चर बूथ सेक्टर-38 में गेट मीटिंग की। गेट मीटिंग को संबोधित करते यूनियन के महासचिव व फेडरेशन के प्रधान रघबीर चंद, यूनियन के प्रधान हरकेश चंद, चेयरमैन एम सुब्रह्मण्यम ने केन्द्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की। नेताओं ने कहा कि 5 नवंबर की रैली में सभी विभागों में काम कर रहे डेलीवेज, वर्क चार्ज, कांट्रैक्ट आउटसोर्स समेत हर प्रकार के कच्चे वर्करों को पक्के करने की मांग की जाएगी।
नेताओं ने कहा कि यह रैली पक्के होने तक सभी पर बराबर वेतन का फार्मूला लागू करने, कर्मचारियों की भर्ती के लिए लागू जेम पोर्टल को तुरंत खत्म करने, सरकारी विभागों का निजीकरण बंद करने, 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन बहाल करने, सरकार की ओर से बंद किया महंगाई भत्ता व एलटीसी बहाल करने, एमसी कर्मचारियों पर लागू स्मार्टवाच सिस्टम बंद करने, डीसी रेट शीघ्र बढ़ाने और रिटायर कर्मचारियों के पेंशन केसों का शीघ्र निपटारा करने की मांगों को लागू करने के लिए की जा रही है।