फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The heat has started bothering the birds too, water fans and coolers installed in the bird park

Chandigarh News: पक्षियों को भी सताने लगी गर्मी, बर्ड पार्क में लगे वाटर फैन और कूलर

Thu, 12 Jun 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The heat has started bothering the birds too, water fans and coolers installed in the bird park
चंडीगढ़ स्थित बर्ड पार्क में पक्षी
पक्षियों को भी सताने लगी गर्मी, बर्ड पार्क में लगे वाटर फैन और कूलर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर का तापमान बढ़ रहा है। इंसानों के साथ-साथ पक्षी भी गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। चंडीगढ़ के वन एवं वन्य जीव विभाग ने बर्ड पार्क में पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बर्ड पार्क में अब वाटर फैन लगाए गए हैं, जिनसे लगातार हल्की फुहारें निकलती रहती हैं। इससे आसपास का तापमान थोड़ा ठंडा बना रहता है और पक्षियों को राहत मिलती है। खासतौर पर मकाओ जैसे विदेशी पक्षियों के लिए अलग से कूलर लगाए गए हैं ताकि उन्हें गर्मी से ज्यादा परेशानी न हो। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, यह पक्षियों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। गर्म हवाएं और तेज धूप उनके पंखों और शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में वाटर फैन और कूलर जैसे उपाय उन्हें सुरक्षित और ठंडक देने में काफी मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed