फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The hassle of long queues for voting ends, queue management app launched for Chandigarh

Chandigarh News: मतदान के लिए लंबी लाइन का झंझट खत्म, चंडीगढ़ के लिए क्यू मैनेजमेंट एप लांच

Sat, 25 May 2024 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
The hassle of long queues for voting ends, queue management app launched for Chandigarh
चंडीगढ़। शहर में एक जून को मतदान के लिए मतदाताओं को घंटों लाइन में खड़े होना नहीं पड़ेगा। चंडीगढ़ निर्वाचन विभाग ने क्यू मैनेजमेंट मोबाइल एप बनाया है, जिससे मतदाता घर बैठे मोबाइल पर देख सकेंगे कि मतदान केंद्र पर कितनी लंबी लाइन है और अगर वे अभी जाएंगे तो उनका नंबर कितनी देर बाद आएगा। एप का नाम चंडीगढ़ सीवीए दिया गया है, जो अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में मतदान सातवें चरण में एक जून को है और उस समय गर्मियां अपने चरम पर होंगी। चंडीगढ़ निर्वाचन विभाग अपनी तरह से अलग-अलग प्रयास कर रहा है, जिससे भारी संख्या में मतदाता, मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपने मत का इस्तेमाल करें। इसी कड़ी में क्यू मैनेजमेंट मोबाइल एप बनाया गया है। इस एप की मदद से आप एक बटन दबाकर घर बैठे आसानी से अपने बूथ पर इस वक्त कितनी भीड़ है और कितने लोग वोट डालने का इंतजार कर रहे हैं, ये जान पाएंगे। इस मोबाइल एप को सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आईटी (स्पिक) ने तैयार किया है। एप एक जून को सुबह सात बजे से एक्टिव हो जाएगा और शाम 6 बजे तक रहेगा। संबंधित बूथ के बीएलओ की तरफ से लगातार जानकारियों को अपडेट किया जाएगा ताकि लोगों को नवीनतम जानकारी मिल सके। इस एप का उद्देश्य यह है कि गर्मी के दौरान लोग भीड़ को देखने के बाद अपनी सुविधा के अनुसार वोट देने के लिए निकलें।
विज्ञापन


ऐसे कर सकेंगे एप का इस्तेमाल
1. मोबाइल एप को डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले चेक बॉक्स पर क्लिक करके प्रोसीड पर क्लिक करना होगा।
2. मोबाइल नंबर डालना होगा, जिसके बाद आपके मोबाइल पर छह अंक का एक ओटीपी आएगा।
3. ओटीपी को डालने के बाद आपके सामने वोटर इन क्यू स्टेट्स का एक बॉक्स दिखेगा, जिसपर क्लिक करना होगा।
4. क्लिक करते ही दो ग्रे रंग के बॉक्स नजर आएंगे। पहले में सेक्टर, कॉलोनी या गांव का चयन करना होगा, जहां आप रहते हैं।
5. अगले बॉक्स में उस एरिया के सभी मतदान केंद्र नजर आने लगेंगे। अपने केंद्र को चुनने के बाद शो के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
6. क्लिक करते ही नजर आएगा कि लाइन में कितने पुरुष और महिलाएं हैं। कब तक नंबर आ सकता है और यह जानकारी कब अपडेट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed