{"_id":"570913be4f1c1b111ec810c9","slug":"the-haryana-government-demond-1-000-crore-national-disaster-management-authority","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मांगे 1000 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मांगे 1000 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Apr 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) से 1000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रव से हुए नुकसान के लिए मुआवजा और पुनर्वास के लिए यह आग्रह किया है।
सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि फरवरी में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान सरकारी और निजी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया गया। प्रदेश का अधिकांश क्षेत्र इस आंदोलन से प्रभावित रहा, लेकिन आठ जिलों में व्यापक असर रहा।
प्रवक्ता के मुताबिक 555 करोड़ रुपये की निजी अचल संपत्तियों के 2077 मुआवजा के दावे मिले हैं। इसके अलावा भारी संख्या में सरकारी संपत्तियों सहित 300 निजी वाहनों को भी नष्ट किए जाने की रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन
दावा राशि का वास्तविक आकलन विशेषज्ञों के साथ जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने अपने योजना बजट के कोष को परिवर्तित कर पीड़ितों को अंतरिम राहत के रूप में वित्तीय सहायता दी है।
पीड़ितों खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को अपनी आजीविका फिर से शुरू करने का मौका देने के लिए प्रदेश सरकार ने प्राधिकरण से आग्रह किया है।
--------
पीड़ितों को अब तक 53.63 करोड़ रुपये वितरित
छह अप्रैल, 2016 तक राज्य सरकार की ओर से पीड़ितों को राहत के रूप में 53.63 करोड़ रुपये की राशि वितरित कर दी गई है। आंदोलन के दौरान उपद्रवियों की ओर से संपत्तियों को पहुंचाए गए नुकसान के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत राहत और पुनर्वास सहायता उपलब्ध करवाना जरूरी था। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य ने केंद्र सरकार से 1000 करोड़ रुपये की सहायता देने का अनुरोध किया है।