फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The government will compensate each paisa for the damage caused by the flood - Mann

बाढ़ से हुए नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई करेगी सरकार : मान

Thu, 20 Jul 2023 08:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
The government will compensate each paisa for the damage caused by the flood - Mann
सीएम ने कहा, राज्य में बाढ़ की स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहा हूं
विज्ञापन


राहत कार्यों में लगे गैर सरकारी व अन्य संगठनों का जताया आभार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ से लोगों को हुए नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई करेगी। उन्होंने आगे बताया कि भारी बारिश के कारण फसलों, घरों और अन्य चीजों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि फसलों, घरों, पशुओं आदि की गिरदावरी प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए संबंधित उपायुक्तों को विस्तृत निर्देश दिये जा चुके हैं।
वीरवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पठानकोट से सरदूलगढ़ तक राज्य भर में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और वह व्यक्तिगत रूप से राज्य में बाढ़ की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को समय पर राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य प्रशासनिक मशीनरी लोगों की मदद के लिए पहले से ही पूरी तरह सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। भगवंत मान ने इस कठिन समय में लोगों की सेवा में लगे गैर सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों की भरपूर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed