फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The girl who went to buy clothes was molested, when she refused to be friends she was strangled.

Chandigarh News: कपड़े खरीदने गई लड़की से छेड़छाड़, दोस्ती करने से मना किया तो घोंटा गला

Sat, 11 Nov 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
The girl who went to buy clothes was molested, when she refused to be friends she was strangled.
जीरकपुर। बलटाना मार्केट में कपड़े खरीदने गई लड़की के साथ एक ऑटो चालक ने छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया तो जबरदस्ती ऑटो में बिठा लिया। इस दौरान दोस्ती करने के लिए दबाव डाला। उसके मना करने पर गला घोंसा, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद डर के मारे घर के पास फेंककर फरार हो गया। इससे लड़की की रीढ़ और गले की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान चंद्रभान निवासी भांखरपुर डेराबस्सी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि वह पंचकूला में पढ़ती है। काफी दिनों से एक ऑटो चालक उसका पीछा कर रहा था। जबरदस्ती रोककर दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था। इसके लिए लड़की ने उसे काफी रोका पर वह माना नहीं। बीते पांच नवंबर को वह मार्केट में कपड़े लेने के लिए गई थी तो उसी दौरान वह ऑटो चालक भी वहां आ गया और अपने ऑटो में उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती ऑटो में बिठा लिया और दोस्ती करने के लिए दबाव बनाने लगा। जब वह ऑटो से नीचे उतरने लगी तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया, जिस कारण वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ऑटो चालक युवती को उसके घर के नजदीक चलती ऑटो से फेंककर फरार हो गया। युवती ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह उठकर घर गई तो घर जाकर गले और पीठ में दर्द महसूस हुआ। उसने सारी घटना की जानकारी पिता को दी। इसके बाद परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed