फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The girl was cheated in the name of getting a job, the accused in the clutches on the complaint of the victim

नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से ठगी, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिकंजे में

Mon, 06 Dec 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
The girl was cheated in the name of getting a job, the accused in the clutches on the complaint of the victim
मनीमाजरा। नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के एक शातिर को साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीलमपुर के रहने वाले रुस्तम साफी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने 7 मोबाइल नंबर, एक बैंक अकाउंट, बैंक से संबंधित कई दस्तावेज, डेबिट कार्ड, चेकबुक, पासबुक और स्कैनर बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साइबर सेल की टीम को मनीमाजरा समाधि गेट की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दी थी कि उसे नौकरी की जरूरत थी। उसने नौकरी डाट कॉम में अपना नाम रजिस्टर किया। इसके बाद उसे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उन्हें रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 2800 रुपये बैंक अकाउंट में जमा करवाने होंगे। उन्होंने अकांउट में जमा करवा दिए। अगले ही दिन उसे एक और कॉल आई। उसे कहा गया कि उसने रजिस्ट्रेशन से संबंधित फीस नहीं जमा करवाई, जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। कॉल सुनने के बाद वह घबरा गई। उसने फिर दोबारा से 5222 रुपये कॉल करने वाले व्यक्ति के अकाउंट में जमा करवा दिए। इसके बाद से उस व्यक्ति का नंबर स्विच ऑफ आ रहा था, तब जाकर पीड़िता को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल में दी और सभी तरह की जानकारी पुलिस को शिकायत के साथ प्रदान की, जिसके बाद जांच कर रही साइबर सेल की टीम ने उन खातों का पता किया। तब जाकर पुलिस को एक अकाउंट एक्सिस बैंक का दिल्ली चांदनी चौक की ब्रांच का मिला। यह अकाउंट आरोपी रुस्तम का था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी का एक गैंग है। उसके अकाउंट में केवल पैसे जमा हुए थे। इसके अलावा यह पूरा गैंग इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed