फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The fuel saving initiative is being tested today; will the bureaucracy abandon four-wheelers?

Chandigarh News: तेल बचाने की पहल की परीक्षा आज, अफसरशाही छोड़ेगी क्या चार पहियों का साथ

Wed, 20 May 2026 12:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The fuel saving initiative is being tested today; will the bureaucracy abandon four-wheelers?
चंडीगढ़। पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने बुधवार को नो फोर व्हीलर डे मनाने का निर्णय लिया है। यह पहल प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के निर्देश पर शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद चंडीगढ़ प्रशासन भी अब ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठा रहा है। इसके तहत प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रत्येक बुधवार साइकिल, सार्वजनिक परिवहन या साझा वाहनों से कार्यालय पहुंचने को कहा गया है। यूटी सचिवालय, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों से निजी कारों के उपयोग से बचने की अपील की गई है। कर्मचारियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष बस रूट और समय-सारिणी भी जारी की है। प्रशासन के अनुसार शहर और आसपास के क्षेत्रों से यूटी सचिवालय और हाईकोर्ट तक विशेष बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। कार्यालय समय को ध्यान में रखते हुए बसें सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच चलेंगी, जबकि वापसी के लिए शाम 5:40 बजे बस सेवाएं संचालित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य ईंधन बचत, ट्रैफिक नियंत्रण और प्रदूषण में कमी लाना है।
विज्ञापन

सरकारी वाहनों में पेट्रोल व डीजल की खपत को कम किया जाएगा

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी वाहनों में पेट्रोल और डीजल की खपत कम करना अब प्राथमिकता होगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर निगरानी भी रखी जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को ऊर्जा संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन की यह पहल ऐसे समय में सामने आई है जब देशभर में पर्यावरण संरक्षण और वैकल्पिक परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस कदम से कर्मचारियों और आम लोगों में भी सार्वजनिक परिवहन तथा साइकिल उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन


17 रूट्स बनाए गए... इन इलाकों से चलेंगी स्पेशल बसें
रूट नंबर 521
फेज-11 मोहाली से यूटी सचिवालय
रूट: फेज-11, फेज-10, फेज-9, फेज-8, 70/68, सोहाना लाइट प्वाइंट, फेज-7, चावला अस्पताल, वाईपीएस चौक, आईएसबीटी-43, सेक्टर-23/22, 16/17 होते हुए यूटी सचिवालय
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी: यूटी सचिवालय से फेज-11 मोहाली

रूट नंबर- 522
सेक्टर-48/49 से यूटी सचिवालय
रूट: सेक्टर-43 मार्केट, सेक्टर-50बी, सेक्टर-49ए, सेक्टर-45 मार्केट, 34/33, 21/20, 18/19, 18/8 होते हुए सचिवालय
वापसी: यूटी सचिवालय से सेक्टर-48/49

रूट नंबर 527
आईएसबीटी-43 से यूटी सचिवालय
रूट: आईएसबीटी-43, सेक्टर-42 मार्केट, 41 मार्केट, 41/40, 39/40, 37/41, 36/35, 23/22, 16/17
वापसी: सचिवालय से आईएसबीटी-43

रूट नंबर- 528
सेक्टर-35 मार्केट से यूटी सचिवालय
रूट: श्री गुरु गोबिंद स्कूल, सेक्टर-35, किसान भवन, 23/22, 16/17
वापसी: सचिवालय से सेक्टर-35

रूट नंबर-525
सेक्टर-28 से यूटी सचिवालय
रूट: 28 मार्केट, 27 मार्केट, 27/19, 20 मार्केट, 21/20, 18/19, 18/8 और सेक्टर-9 मार्केट
वापसी: सचिवालय से सेक्टर-28

रूट नंबर-561
फेज-6 से यूटी सचिवालय
रूट: मलोया, सेक्टर-39 मार्केट, सेक्टर-40 मार्केट, सेक्टर-41 मार्केट, सेक्टर-41/42, सेक्टर-37/36, सेक्टर-24/23, सेक्टर-15/16, मटका चौक
वापसी: सचिवालय से फेज-6

रूट नंबर 562
रामदरबार से यूटी सचिवालय
रूट: सेक्टर-47 मार्केट, सेक्टर-46 मार्केट, सेक्टर-45 मार्केट, सेक्टर-44/45, सेक्टर-34/33, सेक्टर-21/20, सेक्टर-18/19, मध्य मार्ग/प्रेस चौक, सेक्टर-9 मार्केट
वापसी: सचिवालय से रामदरबार

रूट नंबर 563
हाउसिंग बोर्ड चौक से यूटी सचिवालय
रूट: रेलवे स्टेशन, सीटीयू वर्कशॉप, ट्रांसपोर्ट चौक, सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट, सेक्टर-27/26, सेक्टर-7/26, सेक्टर-7 मार्केट, सेक्टर-8 मार्केट, सेक्टर-9 मार्केट

वापसी: सचिवालय से हाउसिंग बोर्ड चौक

रूट नंबर-564
ट्रिब्यून चौक से यूटी सचिवालय
रूट: सेक्टर-31 मार्केट, सेक्टर-32 मार्केट, सेक्टर-33 मार्केट, सेक्टर-34 मार्केट, सेक्टर-35 मार्केट, सेक्टर-36 मार्केट, सेक्टर-37/36, सेक्टर-24/23, सेक्टर-15/16, सेक्टर-11/10 मार्केट
वापसी: सचिवालय से ट्रिब्यून चौक

रूट नंबर 565
ट्रिब्यून चौक से यूटी सचिवालय
रूट: सेक्टर-29 मार्केट, सेक्टर-30 मार्केट, सेक्टर-20 मार्केट, सेक्टर-21 मार्केट, अरोमा, सेक्टर-17/18, प्रेस चौक, मटका चौक
वापसी: सचिवालय से ट्रिब्यून चौक

रूट नंबर- 566
सारंगपुर बैरियर से यूटी सचिवालय
रूट: खुड्डा लाहौरा, पीजीआई, पीजीआई न्यू ओपीडी, सेक्टर-11 मार्केट, सेक्टर-10 मार्केट
वापसी: सचिवालय से सारंगपुर बैरियर

रूट नंबर- 567
सारंगपुर बैरियर से यूटी सचिवालय
रूट: धनास कॉलोनी, डड्डूमाजरा माजरा, सीटीयू वर्कशॉप-3, सेक्टर-25/24, सेक्टर-24 मार्केट, सेक्टर-23 मार्केट, सेक्टर-16/17 और मटका चौक
वापसी: सचिवालय से सारंगपुर बैरियर
हाईकोर्ट के लिए भी विशेष सेवाएं

रूट नंबर-568
सेक्टर-24 मार्केट से हाईकोर्ट
रूट: सेक्टर-24 मार्केट, सेक्टर-16/17, यूटी सचिवालय, हाईकोर्ट
वापसी: हाईकोर्ट से सेक्टर-24 मार्केट

रूट नंबर-569
सेक्टर-19 पालिका मार्केट से हाईकोर्ट
रूट: सेक्टर-19 पालिका मार्केट, सेक्टर-18 मार्केट, सेक्टर-17/18, सेक्टर-9 मार्केट, यूटी सचिवालय, हाईकोर्ट
वापसी: हाईकोर्ट से सेक्टर-19 पालिका मार्केट

रूट नंबर-570
सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से हाईकोर्ट
रूट: सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-7 मार्केट, सेक्टर-8 मार्केट, सेक्टर-9 मार्केट, यूटी सचिवालय, हाईकोर्ट
वापसी: हाईकोर्ट से सेक्टर-7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed