Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The fourth phase of 'Project Amrit' will be launched on February 22nd; a nationwide campaign will be launched for water conservation.

Chandigarh News: प्रोजेक्ट अमृत’ का चौथा चरण 22 फरवरी को, जल संरक्षण के लिए देशभर में चलेगा अभियान

Thu, 19 Feb 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The fourth phase of 'Project Amrit' will be launched on February 22nd; a nationwide campaign will be launched for water conservation.
चंडीगढ़। जल संरक्षण और स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से संत निरंकारी मिशन 22 फरवरी को ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान का चौथा चरण शुरू करेगा। सुबह 8 से 11 बजे तक देशभर के 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार संचालित होगा।
विज्ञापन


संत निरंकारी मिशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत जल स्रोतों की सफाई, जनजागरूकता और स्वच्छता गतिविधियां बड़े स्तर पर की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जल को केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार मानते हुए उसकी रक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करना है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ जोनल इंचार्ज ओपी. निरंकारी के अनुसार शहर में आठ से दस ब्रांचों में जल स्रोतों की सफाई की जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-15, 30, 45, मलोया और मनीमाजरा स्थित निरंकारी सत्संग भवनों व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन ने वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ की शुरुआत की थी। बाबा हरदेव सिंह जी की शिक्षाओं से प्रेरित यह पहल जल संरक्षण को जीवनशैली और सेवा-भाव से जोड़ने का संदेश देती है। पहले तीन चरणों में नदियों, तालाबों, झीलों और अन्य जल स्रोतों की सफाई कर व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की गई थी।


अभियान के तहत जागरूकता संगोष्ठियां, सामूहिक गीत, सामाजिक संदेश और सोशल मीडिया के माध्यम से जलजनित रोगों व स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला जाएगा। मिशन का कहना है कि स्वच्छ जल से ही स्वच्छ समाज और संतुलित भविष्य का निर्माण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed