फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The foundation stone of the Amrit Sarovar project will be laid today, Dhanas village will get huge benefits.

Chandigarh News: अमृत सरोवर प्रोजेक्ट का आज होगा शिलान्यास, गांव धनास को मिलेगा बड़ा लाभ

Tue, 18 Nov 2025 11:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone of the Amrit Sarovar project will be laid today, Dhanas village will get huge benefits.
चंडीगढ़। गांव धनास में अमृत 2.0 योजना के तहत बनने वाले अमृत सरोवर प्रोजेक्ट का शिलान्यास बुधवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे। यह प्रोजेक्ट लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्थानीय जल संरक्षण को बढ़ावा देना, आसपास के पर्यावरण को बेहतर बनाना और लोगों को एक स्वच्छ एवं सुंदर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


शिलान्यास समारोह में राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, मेयर हरप्रीत कौर बबला, चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद मौजूद रहेंगे। क्षेत्रीय पार्षद कुलजीत सिंह संधू ने बताया कि यह इलाके के लोगों के बहुत बड़ा काम होने जा रहा है। अमृत सरोवर के निर्माण से केवल सौंदर्य बढ़ेगा ही नहीं, बल्कि जल पुनर्भरण में भी बड़ा सुधार होगा। स्थानीय निवासियों के लिए यह स्थान मनोरंजन, स्वास्थ्य लाभ, सैर-सपाटे और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। हजारों लोग इस प्रोजेक्ट से सीधे लाभान्वित होंगे, जिससे धनास क्षेत्र की रहने योग्य स्थिति और भी बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article