चंडीगढ़ पहुंची कोविडशील्ड वैक्सीन की पहली खेप, 16 जनवरी से पंजाब के हर जिले में होगा टीकाकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण में केंद्र सरकार ने पंजाब को 20,450 कोविशील्ड वैक्सीन सौंपी है। पंजाब में 110 स्थानों पर टीकारण किया जाएगा। प्रदेश में 16 जनवरी से सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जाएगी। हर वायल (शीशी) में टीके की 10 खुराक हैं।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए पंजाब पूरी तरह से तैयार है। मंगलवार को टीके की 20,450 वायल्स (शीशियां) प्राप्त हुई हैं। लाभार्थियों को 28 दिनों के अंतर में दो खुराक दी जाएंगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के ईपीआई अधिकारी ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे से वैक्सीन की पहली खेप प्राप्त की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में पांच स्थानों का चयन किया गया है। हर स्थान पर 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा।
Punjab: The first consignment of #COVID19vaccine 'Covishield' arrives in Mohali. #COVID19 vaccination's first phase will begin from 16th January. pic.twitter.com/vOqotYYvZ1
— ANI (@ANI) January 12, 2021
मोहाली और अमृतसर से होगा सीधा प्रसारण
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिला अस्पताल एसएएस नगर (मोहाली) और जीएमसी अमृतसर से 16 जनवरी को टीकाकरण का वेबसाइट पर सीधा प्रसारण होगा। इस दौरान वे स्वास्थ्य मंत्रालय से भी जुड़े रहेंगे। इस समय वैक्सीन को चंडीगढ़ के सेक्टर-24 स्थित स्टेट वैक्सीन स्टोर में रखा गया है। बाद में इसे केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार क्षेत्रीय, जिला और ब्लॉक वैक्सीन स्टोरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
लाभार्थी की होगी कड़ी परीक्षा
हरेक टीकाकरण सेशन के प्रबंधन के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। हर टीम की निर्धारित जिम्मेदारियां दी गई हैं। पहला वैक्सीनेशन अधिकारी प्रवेश द्वार पर यह तय करेगा कि योग्य लाभार्थी ही प्रवेश करे। दूसरा वैक्सीनेशन अधिकारी कोविन एप पर लाभार्थियों का सत्यापन करेगा। तीसरा वैक्सीनेशन अधिकारी इंट्रामस्क्यूलर के तौर पर टीका लगाएगा। चौथा वैक्सीनेशन अधिकारी एईएफआई (टीकाकरण के बाद ऐडवर्स इफेक्ट) की निगरानी के लिए अवलोकन कक्ष में तैनात होगा और पांचवां वैक्सीनेशन अधिकारी लाभार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने में सहायता करेगा।
पंजाब में कोरोना से नौ की मौत, 261 नए केस
पंजाब में मंगलवार को कोरोना के केस में कमी देखने की मिली। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोविड की चपेट में 261 नए मरीज आए। वहीं नौ ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 315 है। पंजाब में मंगलवार को लुधियाना में 27, जालंधर में 45, पटियाला में 22, एसएएस नगर में 52, अमृतसर में 3, गुरदासपुर में 3, बठिंडा में 33, होशियारपुर में 6, पठानकोट में 4, संगरूर में 4, कपूरथला में 7, फरीदकोट में 4, मुक्तसर में 9, रोपड़ में 7, फतेहगढ़ साहिब में 2, एसबीएस नगर में 12, मानसा में 4 मरीज संक्रमित मिले।