{"_id":"62cf32599a3a2e16dc56dbee","slug":"the-fire-started-due-to-cylinder-leakage-while-making-tea-all-the-things-were-burnt-to-ashes-chandigarh-news-pkl456488212","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बनाते समय सिलिंडर लीकेज होने से लगी आग, सारा सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय बनाते समय सिलिंडर लीकेज होने से लगी आग, सारा सामान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में बुधवार शाम सिलिंडर लीक होने से घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवार ने भागकर जान बचाई। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया नहीं तो सिलिंडर फट सकते थे। घर में दो सिलेंडर थे। आग को बुझाने का प्रयास कर रहे मकान मालिक के बेटे मनोज का हाथ जल गया।
दमकल विभाग के अनुसार राहुल इस घर में किराए पर रहता है। राहुल की पत्नी शिखा चाय बना रही थीं। इस दौरान अचानक सिलिंडर लीक होने से हीट के कारण आग लग गई। आग लगने से बेड, गद्दे और अन्य सामान जल गया।
बॉक्स
कॉलोनी की छोटी गलियों में फंसी गाड़ियां
दमकल विभाग के अनुसार शाम 5 बजकर 58 मिनट पर कंट्रोल रूम पर सूचना मिली की बापूधाम फेज दो स्थित मकान नंबर 191 के फर्स्ट फ्लोर में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की दो बाइक, दो बड़ी गाड़ियां (वाटर टेंडर) और एक छोटी गाड़ी (एएफटी) मौके पर गई और आग पर काबू पा लिया। बापूधाम कालोनी की छोटी गालियां होने के कारण गाड़ियां कॉलोनी की गलियों में फंस गई थीं।