फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The fire ambulance Stuck in the parking lot Barely found fire

आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ी पार्किंग में फंसी, मुश्किल से पाया गया आग पर काबू

Tue, 23 Aug 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Aug 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
The fire ambulance Stuck in the parking lot Barely found fire
आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ी पार्किंग में फंसी - फोटो : Amar ujala
शहर की सभी पेड पार्किंग की विजिलेंस जांच होने के बावजूद अभी जमकर वायलेशन हो रही है। इसका नतीजा यह हुआ कि सोमवार दोपहर को सीएमसी पार्किंग के साथ मामा ढाबे के पास एक बिजली के जंक्शन में आग लगी और घटनास्थल तक दमकल विभाग की गाड़ियां नहीं पहुंच सकीं। जबकि सेक्टर-17 में पेड पार्किंगों की वायलेशन चेक करने के लिए तीन इंस्पेक्टरों की डयूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को 12:22 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर-17 में बिजली के जंक्शन में आग लगी है। दमकल विभाग की गाड़ी जब सेक्टर-17 की सीएमसी पार्किंग में दाखिल हुई, तो वाहन इधर-उधर पार्क थे। गाड़ी निकलने वाली जगह पर भी वाहन पार्क थे, जिस कारण दमकल विभाग की गाड़ी फंस गई। 
विज्ञापन


पेड पार्किंग के कारिंदों से हुई बहस
कर्मचारी गाड़ी छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मचारियों की पेड पार्किंग के कारिंदों से जमकर बहस भी हुई। दमकल गाड़ी पर तैनात चालक सुनील परमार का कहना है कि पार्किंग में वाहन इस तरह पार्क  थे कि दमकल विभाग की गाड़ी नहीं जा पाई। उनका कहना है कि गाड़ी फंसने के बावजूद पार्किंग के प्रवेश द्वार पर कारिंदे वाहनों की पर्ची काटने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कार तक निकालना मुश्किल है'

The fire ambulance Stuck in the parking lot Barely found fire
पार्किंग की समस्या - फोटो : Amar ujala
सेक्टर-17 की ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव जेपीएस कालरा का कहना है कि नगर निगम का ध्यान सिर्फ मल्टीलेवल पार्किंग को चलाने पर है। उनका कहना है कि सीएमसी पेड पार्किंग के पास ही उनकी दुकान है। पार्किंग में वाहन इस तरह पार्क होते हैं कि दमकल विभाग की गाड़ी तो दूर नार्मल कार भी निकालना मुश्किल हो जाता है। एक कार के पीछे दूसरी कार पार्क होती है।

पार्किंग को चेक करवाएंगे
ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि  सीएमसी पेड पार्किंग को चेक करवाया जाएगा। यह बात सुनिश्चित की जाएगी कि दमकल विभाग की गाड़ियां पार्किंग के अंदर काफी आसानी से आ-जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed