{"_id":"57bb63a54f1c1bf53ed4ff9f","slug":"the-fire-ambulance-stuck-in-the-parking-lot-barely-found-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ी पार्किंग में फंसी, मुश्किल से पाया गया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ी पार्किंग में फंसी, मुश्किल से पाया गया आग पर काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Aug 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ी पार्किंग में फंसी
- फोटो : Amar ujala
शहर की सभी पेड पार्किंग की विजिलेंस जांच होने के बावजूद अभी जमकर वायलेशन हो रही है। इसका नतीजा यह हुआ कि सोमवार दोपहर को सीएमसी पार्किंग के साथ मामा ढाबे के पास एक बिजली के जंक्शन में आग लगी और घटनास्थल तक दमकल विभाग की गाड़ियां नहीं पहुंच सकीं। जबकि सेक्टर-17 में पेड पार्किंगों की वायलेशन चेक करने के लिए तीन इंस्पेक्टरों की डयूटी लगाई गई है।
सोमवार दोपहर को 12:22 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर-17 में बिजली के जंक्शन में आग लगी है। दमकल विभाग की गाड़ी जब सेक्टर-17 की सीएमसी पार्किंग में दाखिल हुई, तो वाहन इधर-उधर पार्क थे। गाड़ी निकलने वाली जगह पर भी वाहन पार्क थे, जिस कारण दमकल विभाग की गाड़ी फंस गई।
पेड पार्किंग के कारिंदों से हुई बहस
कर्मचारी गाड़ी छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मचारियों की पेड पार्किंग के कारिंदों से जमकर बहस भी हुई। दमकल गाड़ी पर तैनात चालक सुनील परमार का कहना है कि पार्किंग में वाहन इस तरह पार्क थे कि दमकल विभाग की गाड़ी नहीं जा पाई। उनका कहना है कि गाड़ी फंसने के बावजूद पार्किंग के प्रवेश द्वार पर कारिंदे वाहनों की पर्ची काटने में व्यस्त रहे।

Trending Videos
'कार तक निकालना मुश्किल है'
पार्किंग की समस्या
- फोटो : Amar ujala
सेक्टर-17 की ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव जेपीएस कालरा का कहना है कि नगर निगम का ध्यान सिर्फ मल्टीलेवल पार्किंग को चलाने पर है। उनका कहना है कि सीएमसी पेड पार्किंग के पास ही उनकी दुकान है। पार्किंग में वाहन इस तरह पार्क होते हैं कि दमकल विभाग की गाड़ी तो दूर नार्मल कार भी निकालना मुश्किल हो जाता है। एक कार के पीछे दूसरी कार पार्क होती है।
पार्किंग को चेक करवाएंगे
ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि सीएमसी पेड पार्किंग को चेक करवाया जाएगा। यह बात सुनिश्चित की जाएगी कि दमकल विभाग की गाड़ियां पार्किंग के अंदर काफी आसानी से आ-जा सके।