फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The farmers' protest has made the route longer; now we have to take a detour to get home.

Chandigarh News: किसानों के धरने से रास्ता लंबा, अब घूमकर आते हैं घर पर

Fri, 04 Sep 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The farmers' protest has made the route longer; now we have to take a detour to get home.
चंडीगढ़। किसानों के धरने की वजह से आइशर से सेक्टर-30 चंडीगढ़ तक का सफर 45 मिनट का हो गया है। वजह है कि किसानों के धरने के कारण आइशर के ठीक सामने से ट्रिब्यून चौक को जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

हालांकि आने वाली सड़क से आवागमन बरकरार है। ऐसी स्थिति में ट्रिब्यून चौक को जाने वाले यात्रियों को सेक्टर-67 के ठीक पीछे से होकर जाना पड़ रहा है। जिससे यह यात्री सेक्टर-47 और सेक्टर-32 होते हुए ट्रिब्यून चौक पहुंच रहे हैं। इस सड़क पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण लोगों को जाम से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहाली सिटी सेंटर में अपनी लैंग्वेज अकादमी चलाने वाले अंकित मल्होत्रा ने बताया कि उनको सेक्टर-30 जाना होता था तो सीधे निकल जाते थे लेकिन जब से धरना लगा है तब से काफी ज्यादा घूमकर जाना पड़ रहा है। वहीं, इसी सड़क से गुजर रहे मोहाली फेज-5 के कश्मीरा ने बताया कि धरने के कारण ट्रेवलिंग भी बढ़ी है और समय भी बढ़ गया है। कहीं जाना हो तो कम से आधा घंटा पहले निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सेक्टर-48 और सेक्टर-49 से जगतपुरा और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वालों को भी काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की ट्रैक्टर ट्राली मोटर मार्केट के सामने से गुजरने वाली सड़क पर ही खड़ी हैं, जिससे यह रोड पूरी तरह से ब्लाक है। साइकल और बाइक वालों के लिए भी यहां से गुजरना मु्श्किल हो रहा है।

सुमन कुमारी ने कहा कि किसानों की धरने की वजह से उनको काम में आने जाने में परेशानी होती है। सुमन कुमारी सेक्टर-48 की सोसायटी में काम करती हैं और साइकल से आती जाती हैं। जब से धरना लगा है तब से उनको पैदल ही जाना पड़ रहा है।

आकाश कुमार ने बताया कि वह जगतपुरा से फेज-10 की मार्केट में काम करने जाते हैं। वह रोजाना आटो से आते जाते थे लेकिन जब से धरना लगा है तब से आटो भी गायब हो गए हैं, इसकी वजह से उनकेो पैदल ही आना जाना पड़ रहा है।


शाम के पांच बजे से आठ बजे तक लगता है जाम
मोहाली फेज-10 के संजय ने बताया कि मोहाली फेज-11 से लेकर जगतपुरा तक रोजाना शाम पांच बजे से आठ बजे तक जाम की स्थिति रहती है। इसकी वजह है कि जो रूट डायवर्ट किए गए हैं उनका सारा ट्रैफिक अंदरूनी सड़कों पर आ जाता है। भीतरी सड़कों सिर्फ दो लेन की हैं, जिसमें से वाहनों का इतनी जल्दी निकलना काफी मुश्किल होता है।


ऐसे जाएंगे तो पहुंच जाएंगे एयरपोर्ट रोड

ट्रिब्यून चौक जाना है तो अपनाएं यह रास्ता
आपको एयरपोर्ट रोड से ट्रिब्यून चौक तक जाना है तो आप सेक्टर-67 के पीछे से होते हुए सीधे निकलें। यह रोड आपको सेक्टर-47 से कनेक्ट कर देगी। आप इस रोड से सेक्टर-47, सेक्टर-48, सेक्टर-49, सेक्टर-46 के चौक से दाएं हो जाएं और सेक्टर-47, 48 की लाइटों से बाएं होकर सीधे ट्रिब्यून चौक पहुंच जाएं।

चंडीगढ़ से एयरपोर्ट जा रहे तो अपनाएं ये रूट
चंडीगढ़ के किसी भी सेक्टर से यदि आप एयरपोर्ट की ओर जा रहे हैं तो जाम और धरने से बचने के लिए आप सेक्टर-47, सेक्टर-48, सेक्टर-49, सेक्टर-46 के चौक पर आ जाएं और सीधे सेक्टर-67 और सेक्टर-68 के बीच की रोड पर पहुंचें। आप सेक्टर-67 और सेक्टर-68 की लाइटों से बाएं जाएंगे तो सीधे एयरपोर्ट रोड की ओर पहुंच जाएंगे।


सेक्टर-48 जाने के लिए अपनाएं यह रूट
ट्रिब्यून चौक से सेक्टर-48 में जाने के लिए आप यदि जगतपुरा की ओर पहुंचेंगे तो आपको परेशानी होगी। क्योंकि सेक्टर-48 की एक ओर की सड़क पूरी तरह से बंद है। आप सेक्टर-48 पहुंचने के लिए सेक्टर-47 और सेक्टर-48 की लाइटों से दाएं हो जाएं। इसके बाद आप सेक्टर-48 की स्लिप रोड पर चले जाएं। जिससे आप सीधे यहां पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed