{"_id":"621005db7a08f66d8a27e2d7","slug":"the-environment-will-be-saved-only-if-you-decide-chandigarh-news-pkl4424507192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठानने पर ही बचेगा पर्यावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठानने पर ही बचेगा पर्यावरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। कोने एलिवेटर इंडिया ने अपने ग्रीन ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत पर्यावरण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को मनीमाजरा में विशेष रूप से तैयार की गई वॉल पेंटिंग्स का अनावरण किया। दीवारों का अनावरण नगर निगम की मेयर सरबजीत और और नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा, कोने एलिवेटर इंडिया के प्रबंध निदेशक अमित गोसाईं, ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक अव अध्यक्ष आशीष सचदेवा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम की आयुक्त आनंदिता मित्रा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ या बचाने की मुहिम तभी कारगर साबित होगी, जब हम ठान लेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में दूसरा डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देना है। लोग गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करें। इससे प्रोसेसिंग में दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करना बिल्कुल बंद करना होगा।
पेंटिंग में पर्यावरण, प्रदूषण, पानी बचाने की आवश्यकता, कूड़े-कचरे का प्रबंधन आदि के बारे में जागरूक किया गया है। चमकदार चित्रकारी के लिए जिन स्थानों को चुना गया है, उनमें मनीमाजरा अंडरपास और आईएसबीटी सेक्टर 17-22 सबवे शामिल हैं, जो 14,000 वर्ग फुट में फैले हुए हैं। इस मौके पर मेयर सरबजीत कौर ने कहा कि सूखा, गीला कूड़ा अलग अलग करना पड़ेगा। इसे जागरूक करने के लिए अंडरपास की दीवारों पर इस तरह पेटिंग बनाई गई है ताकि आते जाते लोग इसको देखकर जागरूक हो सकें।
विज्ञापन
ग्रीन ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्देश्य आम जनता को जागरूक करना
कोने एलिवेटर इंडिया के प्रबंध निदेशक अमित गोसाईं ने कहा कि ग्रीन ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्देश्य आम जनता को पर्यावरण के प्रमुख मुद्दों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पीछे सोच यह है कि यह संदेश सब तक पहुंचे और लोग अपने कार्योँ और जिम्मेदारियों के प्रति लोग जागरूक बनें। उन्होंने नगर निगम का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने अच्छी आदतें विकसित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे, कूड़ेदान व प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहयोग दिया। ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष आशीष सचदेवा ने कहा कि चंडीगढ़ में यह अपनी तरह की अनूठी पहल केवल एसडीजी 17 के लिए कई हितधारकों को साथ लाने के साथ ही संभव हो सकी। कई तरीकों से सबवे के पुनर्विकास के विचार को वहां से गुजरने वाले लोग काफी पसंद कर रहे हैं।