नौनिहालों के दाखिले पर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी के हजारों अभिभावकों के लिए राहत की खबर है। चंडीगढ़ के 70 से अधिक प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल(नर्सरी और केजी) क्लास में 2017-18 के लिए दाखिला कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत ही होगा।
एक-दो दिन में शिक्षा विभाग द्वारा कॉमन एडमिशन शेड्यूल को जारी कर दिया जाएगा। जानकारी अनुसार 30 नवंबर से प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
प्राइवेट स्कूल और यूटी शिक्षा विभाग के बीच काफी दिनों से कॉमन एडमिशन शेड्यूल को लेकर तनातनी जारी है। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन स्कूल अपने स्तर पर एंट्री लेवल पर दाखिला करना चाहते थे, लेकिन यूटी प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं था।
बुधवार दोपहर बाद डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन(डीएसई) रुबिंदरजीत सिंह बराड़ और इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिेशन के 70 स्कूल प्रिंसिपल की बैठक हुई। बैठक में एडमिशन शेड्यूल को लेकर काफी बहस हुई।
लेकिन डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन ने कॉमन एडमिशन शेड्यूल से ही दाखिला करने की बात रखी। लंबी बहस के बाद प्राइवेट स्कूलों के आग्रह पर विभाग विभाग ने प्रस्तावित शेड्यूल में कुछ बदलाव को अनुमति दे दी।
30 नवंबर से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
प्रिंसिपल के साथ मीटिंग के बाद डीएसई रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने कहा कि सभी स्कूल कॉमन एडमिशन शेड्यूल पर सहमत हो गए हैं। विभाग ने स्कूल प्रिंसिपल के आग्रह पर शेड्यूल में कुछ बदलाव की अनुमति दे दी है।
उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को जल्द दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। विभाग दाखिले में पारदर्शिता को लेकर पूरी निगरानी रखेगा।
30 नवंबर से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
कॉमन एडमिशन शेड्यूल एक दो दिन में जारी होगा। सूत्रों के अनुसार प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों को 30 नवंबर तक दाखिला संबंधी जानकारी स्कूल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी करनी होगी।
नए प्रस्तावित दाखिला शेड्यूल के तहत 1 से 12 दिसंबर तक आवेदन फार्म जमा करने होंगे। 21 दिसंबर से 16 जनवरी 2017 के बीच में लकी ड्रा कर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करनी होगी।
अभिभावकों को 10 फरवरी तक फीस जमा करने का समय दिया जाएगा। वेटिंग लिस्ट 15 फरवरी को जारी करनी होगी। सभी स्कूलों को एंट्री लेवल क्लास की सीट,फीस और लकी ड्रा सहित सभी तरह की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी।