फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The driver ran over four people with his car, and people caught him and handed him over to the police

Chandigarh News: चालक ने चार लोगों पर चढ़ाई कार, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Mon, 13 Oct 2025 12:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The driver ran over four people with his car, and people caught him and handed him over to the police
जीरकपुर। ढकोली में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों को घायल करने के उपरांत कार चालक ने भागने का प्रयास किया। इस प्रयास में दो अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गुस्साए भीड़ ने उसे घेरकर पुलिस के हवाले किया और कार के शीशे भी तोड़ दिए। कार चालक की पहचान पीयूष के रूप में हुई है। वह ढकोली का रहने वाला है। घायल की पहचान अनिल गर्ग के रूप में हुई है। तीन अन्य भी हादसे में घायल हुए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। घटना ओल्ड अंबाला-कालका रोड से सटे गुरु नानक एनक्लेव मार्केट के पास की है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर एक कार ओल्ड अंबाला-कालका रोड से निकलकर गुरु नानक एनक्लेव की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार कर रहे अनिल गर्ग नामक युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनिल सड़क पर जा गिरा। मौके पर मौजूद एक रेहड़ी वाले ने तत्काल दौड़कर घायल को उठाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन इसी दौरान उसने तीन और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

भागते समय कार ने एक दोपहिया वाहन को भी टक्कर मार दी। इसमें वाहन चालक को हल्की चोटें आईं हैं। यह देख मौके पर मौजूद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कार को घेर लिया। कुछ ही देर में भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। ढकोली पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल चारों लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की मांग ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करें

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था को सख्त किया जाए और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गुरु नानक एनक्लेव रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार से आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो वे नगर परिषद और पुलिस विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।




इस मामले में कार चालक पीयूष कोहली के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। चार लोग जख्मी हुए है उनके बयान ले लिए गए है। कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

निर्मल सिंह, जांच अधिकारी थाना ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed