फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The draw for the license to sell crackers will be held today

Chandigarh News: पटाखा बेचने के लाइसेंस के लिए आज निकलेगा ड्रॉ

Mon, 21 Oct 2024 05:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
The draw for the license to sell crackers will be held today
चंडीगढ़। शहर में पटाखे बेचने के लिए यूटी प्रशासन की तरफ से हर साल ड्राॅ निकाले जाते हैं। इस बार पटाखे बेचने के लिए 2836 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से सिर्फ 96 लोगों को ही अस्थायी लाइसेंस दिए जाएंगे। प्रशासन ने ऑनलाइन ड्राॅ निकालने के लिए सेक्टर-23 के बाल भवन में शाम 5:00 बजे का समय तय किया है।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से पटाखे बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। स्थायी लाइसेंस पर विक्रेता 29, 30 और 31 अक्टूबर को ही पटाखे बेच पाएंगे। कुल 12 जगहों पर पटाखों की दुकानें लगेंगी। लाइसेंस मिलने के साथ विक्रेताओं को अंडरटेकिंग भी देनी होगा कि वह सिर्फ ग्रीन पटाखे ही बचेंगे क्योंकि यूटी प्रशासन ने हाल ही में यह आदेश जारी कर कहा है कि चंडीगढ़ में सिर्फ ग्रीन पटाखे ही बेचे जाएंगे और लोगों को भी यह हिदायत दी गई है कि वह सिर्फ ग्रीन पटाखे ही जलाएं। अन्य तरह के पटाखे जलाने पर उन पर कार्रवाई भी हो सकती है। जांच की जिम्मेदारी एस्टेट ऑफिस, डीसी ऑफिस के कर्मचारियों के साथ एरिया के पुलिस अधिकारियों को भी दी गई है। बता दें कि पिछले साल 96 स्टॉल्स के लिए कुल 2094 आवेदन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed