फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The drama exposed corruption from top to bottom

Chandigarh News: ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार की पोल खोल गया नाटक

Sun, 07 Sep 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The drama exposed corruption from top to bottom

विज्ञापन
चंडीगढ़। मुझ जैसा छोटा-मोटा गुंडा इस समाज को कितना नुकसान पहुंचा रहा है। असली नुकसान तो वे पहुंचा रहे हैं जो ढोंगी और सड़ी-गली समाज व्यवस्था का दारोमदार अपने ऊपर लिए बैठे हैं। वे अंदर ही अंदर इसे चूसकर खोखला बना रहे हैं।
अब भी समय है एक बार इनको धक्का देकर देखिए, फिर देखना कैसे ये बनावटी व्यवस्था चरमराकर टूट जाती है। यह दमदार संवाद नाटक द स्काउंड्रल में गुंडे की भूमिका में जेल में निशांत डोगरा ने बोला जबकि पुलिस उसे पकड़ती है और जेल में डाल देती है।
विज्ञापन

नाटक का मंचन सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में शनिवार को हुआ। सर्किल आर्ट सोसाइटी चंडीगढ़ के कलाकारों ने इसमें अभिनय किया। यह नाटक थ्री पैनी ओपेरा पर आधारित है। इसका लेखन जर्मन नाटककार बर्तोल्त ब्रैक्थ ने किया है। निर्देशन अरुण ठाकुर ने किया है। नाटक भिखारियों, गुंडों और पुलिस के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार भ्रष्टाचार निचले स्तर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed