फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The corporation wanted to increase the cleaning contractor's payment by 7 percent every year, councilors opposed it

Chandigarh News: सफाई ठेकेदार का हर साल 7 फीसदी भुगतान बढ़ाना चाहता था निगम, पार्षदों ने किया विरोध

Fri, 25 Jul 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The corporation wanted to increase the cleaning contractor's payment by 7 percent every year, councilors opposed it
चंडीगढ़। दक्षिणी सेक्टर में सफाई व्यवस्था पर वीरवार को हुई बैठक में पार्षदों ने नए टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। इसमें सबसे बड़ा क्लोज यह था कि नगर निगम सफाई टेंडर में हर साल 7 फीसदी भुगतान बढ़ाना चाहता था, जिसका पार्षदों ने विरोध किया। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के लिए हर साल दो लाख रुपये का बीमा समेत कई शर्त टेंडर में जुड़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन


डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने कहा कि सफाई और सर्विस के टेंडर पर हर साल 7 फीसदी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव ठीक नहीं है। उन्होंने इसे मानकों के खिलाफ बताया। उनकी दलील थी कि सिविल वर्क के दौरान लागत बढ़ सकती है, ऐसे में उसमें अगर रेट बढ़ाया जाता है तो गलत नहीं होगा, लेकिन सफाई टेंडर एक सर्विस प्रक्रिया है। इसमें रेट बढ़ाना गलत है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनको जो प्रारुप दिया गया, उसमें 24 पन्ने गायब थे।
विज्ञापन


कर्मचारियों के लिए दो लाख रुपये तक का बीमा, प्रस्ताव को मंजूरी

कांग्रेस पार्षद गुरुप्रीत गाबी, सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी समेत वहां मौजूद सभी पार्षदों ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाया। इसमें मांग की गई कि सभी कर्मचारियों का दो लाख रुपये का बीमा किया जाए। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। हालांकि अभी 26 जुलाई को एक और बैठक हो सकती है। उसके बाद अंतिम फैसला सदन को लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जून को समाप्त कर दिया है सफाई का टेंडर

दरअसल, सेक्टर नंबर 31 से 56 और 61 से 63 का सफाई का टेंडर 30 जून को समाप्त कर दिया गया है। मौजूदा कंपनी का का कार्यकाल 3 महीने के लिए बढ़ाया गया है। ऐसे में नया टेंडर कैसा होगा इसको लेकर सदन में नगर निगम की तरफ से प्रस्ताव लाया गया था। इसमें निगम प्रशासन का दावा था कि इसमें कम खर्च में ज्यादा क्षेत्रफल का काम नई कंपनी को दिया जाएगा। हालांकि इस प्रस्ताव को पास नहीं किया गया था। पार्षदों की दलील थी कि इसको लेकर पहले विस्तार से बात होनी चाहिए।





पार्षदों की तरफ से रखी गईं प्रमुख बातें
- साइकिल ट्रैक की सफाई किस प्रकार होगी और इसका मानक क्या होगा, इसे स्पष्ट किया जाए
- सफाई कर्मचारियों को रैन कोट देने का नियम भी इसमें शामिल किया जाए
- ब्रूश कटर की संख्या बढ़ाई जाए , पहले 30 थी, बाद में 97 करने पर सहमति बनी
- मंडी, वन विभाग और एडमिन का जो इलाका साफ होगा, उसका मानक स्पष्ट किया जाए
- कर्मचारियों के अवकाश के दिन रिलीवर का प्रावधान नहीं है, इसको स्पष्ट किया जाए
- मातृत्व अवकाश का प्रावधान इसमें डाला जाना चाहिए
- दिवाली के समय कर्मचारियों को बोनस देने का प्रावधान होना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article