फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The corporation created vendor zones but did not allot space to registered vendors

Chandigarh News: निगम ने वेंडर जोन बनाए लेकिन रजिस्टर्ड वेंडरों को जगह नहीं की अलॉट

Tue, 11 Mar 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The corporation created vendor zones but did not allot space to registered vendors
मनीमाजरा। शहर की हर सड़क और फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा है। मनीमाजरा में दो जगह पर लाखों रुपये लगाकर वेंडर जोन भी बना दिए हैं लेकिन जो रजिस्टर्ड वेंडर है उनको वहां पर जगह अलॉट करके नहीं बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते मनीमाजरा में 60 के लगभग वेंडर आज भी बस स्टैंड के सामने फुटपाथ पर अपनी पक्की रेहड़ी लगाकर दुकानदारी कर रहे हैं। वहां पर उन्होंने पक्के तौर पर टेंट लगाकर अपनी पक्की दुकानें बना रखी हैं, जो वेंडर नियमों के बिल्कुल अवैध है। इतना सब होने के बाद भी नगर निगम के आला अधिकारी अपनी आंखें बंद करके बैठे हैं।
विज्ञापन

जबकि दूसरी तरफ इन वेंडरों को यहां बैठा देखकर अब अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों ने पूरे मनीमाजरा कस्बे की हर सड़क-चौराहे पर, गली के मोड पर अतिक्रमण करके अपनी रेहड़ियां लगा रखी हैं वहीं अब नगर निगम इनको हटाने में धीरे-धीरे बेबस होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को रेहड़ी हटाने गए इंस्पेक्टर की ही कर दी थी शिकायत
शनिवार को देखने को मिला जब एनफोर्समेंट इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ शांति नगर की सड़क पर शाम को लगने वाली रेहड़ियों को हटाने गया तो सारे रेहड़ी वाले इकट्ठे होकर एक वकील की मदद से उसके खिलाफ ही पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंच गए। जबकि अतिक्रमण हटाओ दस्ते की टीम के साथ पुलिस टीम भी थी। इसके बाद भी सरकारी काम करने वाले इंस्पेक्टर को ही चार-पांच घंटे थाने में बैठना पड़ा जोकि अपने आप में एक सवाल है।


कोविड़ के बाद जब कुछ रजिस्टर्ड वेंडरों को आई पार्क के वेंडर जोन से दोबारा मनीमाजरा बस स्टैंड के सामने वाली सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठाया गया। उस समय मैं इसका विरोध जताकर नगर निगम कमिश्नर को मिला, पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद भी जब इनको नहीं हटाया गया तो फिर मैंने हाईकोर्ट में इन अवैध रेहड़ी वालों को हटाने के लिए केस दायर किया। इस पर अभी सुनवाई चल रही है, लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी नगर निगम वेंडरों को सड़क किनारे से हटाकर वेंडर जोन में शिफ्ट नहीं किया है। -मलकीत सिंह, प्रधान मनीमाजरा व्यापार मंडल


शहर की हर सड़क पर रेहड़ी-फड़ी वालों ने कब्जा किया हुआ है। जो जगह सड़क पर बच गई थी उस पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने कब्जा कर लिया है। अब सड़क पर से पैदल और दो पहिया चालकों को निकलना मुश्किल हो गया है। पुलिस विभाग और नगर निगम इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने सांसद मनीष तिवारी को लिखित शिकायत दी और सांसद के दरबार में यह मुद्दा भी उनके सामने भी उठाया। वरेंद्र बॉबी शर्मा प्रधान, माड़ीवाला टाउन वेलफेयर एसोसिएशन




राणा हवेली के सामने और मनीमाजरा के मेन चौराहे के बीचों-बीच अतिक्रमण की भरमार है। इसके चलते इस चौराहे से मनीमाजरा के मेन बाजार और मोरीगेट बाजार को जाने का रास्ता भी मुश्किल से मिलता है। चौराहे के बीच और आस-पास रेहड़ी वालों ने पूरी तरह कब्जा कर रखा है। -तेजिंदर कंकरवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed