फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The contract workers together beat up five people, cut off one's ear and another's hand

Chandigarh News: ठेकाकर्मियों ने मिलकर पांच लोगों को पीटा, एक का कान और दूसरे का हाथ काटा

Wed, 26 Jul 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
The contract workers together beat up five people, cut off one's ear and another's hand
मोहाली। सेक्टर-78 स्थित ठेके के बाहर ठेकाकर्मियों ने मिलकर पांच लोगों के साथ बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान तलवार के वार से एक युवक का आधा कान और दूसरे का हाथ कट गया। फेज 6 स्थित सिविल अस्पताल से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर हाथ कटने से बचा लिया। सोहाना थाना पुलिस ने अज्ञात 7-8 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नरेंद्र सिंह वासी गांव मजात ने बताया कि 16 जुलाई को वह और उसके दोस्त दलजीत सिंह उर्फ दलेर, मनिंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह सभी वासी गांव मजात उसकी कार में फेज 10 में अपने निजी काम के लिए गए थे। जब वह अपना काम खत्म कर वापस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-78 के पीछे बनी छोटी मार्केट में पहुंचे तो उसके दोस्त दलजीत सिंह और अमनप्रीत ठेके से बीयर की बोतल लेने गए। इस दौरान ठेके के कारिंदे के साथ बीयर के रेट को लेकर उनकी बहस हो गई। आरोप है कि 160 रुपये की बीयर 180 रुपये में बेच रहे थे। उस समय वह गाड़ी में बैठे थे। वक्त करीब रात साढ़े 11 बजे दो लोग आए और ठेके के कारिंदे से बहस का कारण पूछा। इसके बाद बहस के बाद अमनप्रीत को थप्पड़ मार दिया। इसे देखकर गाड़ी में बैठे अन्य दोस्त भी बाहर आए। गुस्साए अज्ञात आरोपी तंदूरी हट और पास स्थित कपड़े की दुकान से तलवारें, डंडे उठाकर लाए और उन पर हमला कर दिया। लड़ाई के दौरान उन्हें काफी चोटें लगीं। तलवार के वार से नरेंद्र सिंह का आधा कान अलग हो गया। वहीं, दलजीत सिंह के दोनों हाथों में तलवार लगीं। वहीं, दायां हाथ कट गया। इसके बाद भी उक्त आरोपियों ने उन्हें गिराकर बुरी तरह मारपीट की और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

हाथ जुड़ गया पर अंगुलियां नहीं कर रहीं काम
हादसे के बाद दोस्तों ने इलाज के लिए उन्हें फेज 6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। जहां नरेंद्र के कान पर पांच टांके लगे हैं। वहीं दलजीत के हाथों को जैसे तैसे डॉक्टरों ने कटने से बचाया है लेकिन उसकी अंगुलियां अभी भी नहीं काम कर रहीं। फिलहाल इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed