फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The condition of a young man injured in arms in Nayagaon is critical

नयागांव में हथियारों से घायल युवक की हालत गंभीर

Mon, 23 Dec 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
The condition of a young man injured in arms in Nayagaon is critical
नयागांव। जनता कॉलोनी में शनिवार रात जानलेवा हमले में घायल उदय की पीजीआई में हालत गंभीर बनी हुई है। उसके शरीर पर तेजधार हथियारों के चार गहरे जख्म मिले हैं। उसके शरीर से खून भी ज्यादा बह गया है। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस हमले में उदय का छोटा भाई प्रभात भी घायल हुआ था। उसके सिर में चार टांके लगे हैं। प्रभात ने बताया कि वह बाइक पर खरड़ से जॉब से लौट रहा था। रास्ते में बड़ा भाई उदय मिल गया। दोनों जैसे ही घर के बाहर पहुंचे वहां पहले से ही मौजूद चार-पांच युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों में डड्डूमाजरा के युवक भी थे। इनमें से एक का नाम करन है, जो उनके पड़ोसी तरुण के घर आया हुआ था। चीखपुकार मचने पर लोग जमा हुए तो आरोपी फरार हो गए। घायल अवस्था में दोनों को पीजीआई ले जाया गया। जहां उदय की हालत गंभीर है। उधर, नयागांव पुलिस भी रविवार सुबह साढ़े तीन बजे पीजीआई अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर हालत के चलते उदय का बयान दर्ज नहीं हो सका। पड़ोसी तरुण के घर पर ताला लगा था।
विज्ञापन

दोनों परिवारों में है पुरानी रंजिश
नयागांव एसएचओ अशोक कुमार का कहना है कि दोनों परिवारों में कोई पुरानी रंजिश है। इसी के चलते यह हमला किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed