{"_id":"62264f3c8cfc9437f1308096","slug":"the-command-of-important-department-of-cm-is-in-the-hands-of-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस: सीएम के अहम महकमे की कमान महिलाओं के हाथ, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस: सीएम के अहम महकमे की कमान महिलाओं के हाथ, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में दबदबा
Tue, 08 Mar 2022 01:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:27 AM IST
सार
संयुक्त निदेशक वंदना शर्मा के पास स्टोर और संयुक्त निदेशक अनिता दत्ता विभाग की आईटी, आर एंड आर रिसर्च एंड रेफरेंसिज संभालती हैं। इसी प्रकार विज्ञापन शाखा की कमान उप निदेशक उर्वशी रंगारा के हाथों में हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अहम महकमे सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की कमान महिलाओं के हाथों में है। विभाग में उच्च और कई अहम पदों की जिम्मेदारी महिला अधिकारी बखूबी निभा रहीं हैं। बिना रुके और बिना थके ये महिलाएं सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहीं हैं।
विज्ञापन
विभाग की अतिरिक्त निदेशक एचसीएस वर्षा खंगवाल महानिदेशक के बाद विभाग की सर्वेसर्वा हैं। विभाग के प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ अन्य अहम गतिविधियों में अहम भूमिका अदा कर रहीं हैं। हाल ही में इनको एचसीएस एसोसिएशन का राज्य प्रधान भी चुना गया है। विभाग की सबसे अहम प्रेस शाखा की कमान संयुक्त निदेशक नीरजा भल्ला के हाथों में है। मुख्यमंत्री, मंत्री या राज्य मंत्री समेत विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करना और जनहित सूचनाएं जारी करना इनकी जिम्मेदारी है। प्रचार सामग्री की पूरी निगरानी इनकी देखरेख में होती है।
विज्ञापन
वंदना शर्मा स्टोर और अनिता दत्ता आईटी संभालती
संयुक्त निदेशक वंदना शर्मा के पास स्टोर और संयुक्त निदेशक अनिता दत्ता विभाग की आईटी, आर एंड आर रिसर्च एंड रेफरेंसिज संभालती हैं। इसी प्रकार विज्ञापन शाखा की कमान उप निदेशक उर्वशी रंगारा के हाथों में हैं।
विज्ञापन
विभाग में नौ महिला आईपीआरओ
इनके अलावा, विभाग में 9 महिलाएं सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (आईपीआरओ) हैं। इनमें आईपीआरओ सीमा अरोड़ा, सैलजा कौशल, सरिता शर्मा, गीता शर्मा, सरोज रानी, शालू शर्मा और सोनिया शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग मंत्रियों और विभागों से जुड़ी अहम जानकारी जनता तक पहुंचाने में खास भूमिका अदा करती हैं। इनके अलावा, विभाग की अलग-अलग शाखाओं में महिला कर्मचारियों व अधिकारियों की खासी संख्या है।